चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान

चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान
चाप्पर चीडी मे घर मे लगी आग से खाक हुआ मकान

नकुड 23 मार्च इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाप्परचीडी में एक मकान मे सिलेंडर लीक होने से लगी आग में कार सहित लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना सोमवार को सुबह की बताया जा रही है । चाप्परचीडी निवासी संदीप पुत्र जगदीश के घर पर एलपीजी सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गयी । जिससे पडोंस मे हडकंप मच गया। आग संदीप के पूरे मकान फैल गयी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। पंरतु वे आग पर काबू पाने मे असफल रहे। घर मे आग फैलते ही संदीप के सभी परिजन घर से बाहर निकल गये। जिससे उनकी जान बच गयी।घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडियो ंने मोके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक संदीप के घर मे रखा तमाम सामान व वंहा खडी कार जलकर राख हो गयी।

संदीप का कहना है कि आग लगने से लाखों रूपये का सामान जल गयां गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नंही हुआ।


Leave a Reply