भगवान राम हमारे जीवन में आदर्श के रूप में स्थापित: कपिल देव अग्रवाल

- श्रीराम शोभायात्रा का उदघाटन करते अतिथि तथा शोभायात्रा में शामिल झांकी
देवबंद [24CN]: श्री विष्णु कला मंडल रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को श्रीराम बरात की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया।
श्रीराम बरात की शोभायात्रा रामलीला भवन से प्रारंभ होकर अनाज मंडी, एमबीडी चौक, मेनबाजार, सराफा बाजार, हनुमान चौक, मित्रसेन चौक, मोदी चौक, शिव चौक से होते हुए मौहल्ला जनकपुरी पहुंची। शोभायात्रा के दौरान नगर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला जगह- जगह आम जनता ने अपने प्रतिष्ठानों पर अपने आराध्य श्रीराम को आरती करा कर पूजा की।
शोभायात्रा में सबसे आगे दो घुड़सवार, गणेश जी का रथ, बैंड पार्टी उसके बाद उसके बाद राजा दशरथ का रथ फिर बैंड पार्टी और आखरी रथ में श्री राम चारों भाइयों के साथ व दोनों गुरु के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चौधरी ने पूजा पाठ से प्रारंभ कराया भाजपा नेता अजय गर्ग ने श्री राम जी की आरती कराई श्री गणेश जी के रथ पर सेवक के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल और पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू सैनी संयुक्त रूप से मौजूद रहे।
श्रीराम बारात का प्रथम तिलक व्यापारी अमित कंसल ने किया। श्रीराम के रथ के सारथी प्रदीप गुप्ता एवं शिवम गुप्ता रहे राजा दशरथ के रथ के सारथी नगर पुरोहित पंडित विशाल शर्मा रहे व सीता स्वयंवर में सीता सिंगार भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर कांता त्यागी ने कराया।
मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हमारे जीवन में आदर्श के रूप में स्थापित हैं जिस समय वह वनवास पूर्ण कर वापस लौटे थे तब अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था जिसको हम आज दीपावली के रूप में मनाते हैं। परंपरागत रामलीला मंचन किसी भी नगर का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है इसके लिए श्री विष्णु कला मंडल बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के द्वारा कपिल देव अग्रवाल को पटका, पगड़ी, माला, तलवार, व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया एवं सभी अतिथियों का भी पटका पगड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगों में मुख्य रूप से मंडल संचालक नरेश मित्तल कमेटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता कोषाध्यक्ष गगन मित्तल प्रभारी विशेष कंसल महामंत्री सचिन शर्मा, निखिल अग्रवाल, उमेश सैनी, सचिन महेश्वरी, अजय सिंघल, डॉक्टर अश्वनी, पुंडीर, विवेक तायल, अजय बंसल, अक्षय बंसल, तुषार मित्तल, अशोक शर्मा, बलवीर सैनी, राजू सैनी, मनमोहन गर्ग, विशाल गर्ग, शिवम तायल, सोनू भारती, अमित सिंघल, चिराग धीमान, प्रदीप मेहता, सनी सेठ, मनीष भारती आदि मुख्य रूप से रहे।