धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतरित होते हैं भगवान प्रपन्नाचार्य

- सहारनपुर में चकवाली में श्रीमद् भागवत कथा का आरती के साथ शुभारम्भ करते श्रद्धालु।
गंगोह। कथाव्यास पं. संजय प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। कथाव्यास पं. संजय प्रपन्नाचार्य गंगोह विकास खंड के गांव चकवाली में चल रही श्रीमद भागवत कथा में ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए ही अवतार लिया था।
श्रीमद् भागवत कथा का फीता काटकर शुभारम्भ करने के बाद मुख्य अतिथि अमन खुराना ने कहा कि कथा सुनने से मन में आए बुरे विचारों का विनाश होता है और हमें अपने धर्म के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कथाव्यास पं. संजय प्रपन्नाचार्य महाराज का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान राहुल सैनी, हरिओम, भूपसिंह, जयपाल, भंवर सिंह, अमन प्रधान, अमरसिंह प्रजापति, बृजपाल प्रजापति समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।