धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ यात्रा

धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ यात्रा
  • सहारनपुर में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ यात्रा का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। सुबह से हो रही रिमझिम बरसात के चलते भगवान जगन्नाथ यात्रा बड़ी धूमधाम से नगर में निकाली गयी। अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावना मृत संघ की देखरेख में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है और पिछले 18 वर्षों से भारत सहारनपुर करनवाल संयोजक व चेयरमैन भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा सहारनपुर में भव्य पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम अग्रवाल धर्मशाला में भगवान जगन्नाथ जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा श्री राम चौक, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड से होते हुए श्री हरि मंदिर पहुंची जहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया शोभा यात्रा का जगह-जगह स्थानीय निवासियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया प्रसाद चढ़ाया गया फूलों की वर्षा की गई और घंटाघर चौक पर सहारनपुर मुकेश शेट्टी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ जी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने मुख्य रूप पूरा शहर उमड़ पड़ा और लोगों ने भगवान जगन्नाथ जी का जयघोष किया।

इस दौरान अध्यक्ष संजय करनवाल.संजीव शर्मा महामंत्री, रवि धवन कोषाध्यक्ष, मुकेश मेहता मंत्री, प्रवेश धवन यात्रा संचालक, शेखर कर्नवाल मंत्री, ललित पॉपली मंत्री,संजीव कंडवाल बॉबी मंत्री, आशीष महाजन प्रचार मंत्री के अलावा विशाल करणवाल.आशीष, ऋषि, मनीष, अभिषेक, नवीन, विनीत, विकास.नितिन, गगन, अमित, अंशुमन, संपूर्ण करनवाल परिवार मौजूद रहा।