पृथक प्रदेश निर्माण के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव: वर्मा

पृथक प्रदेश निर्माण के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव: वर्मा
  • सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर होगा। जो पार्टी पृथक राज्य की वकालत करेगी उसे ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता अपना वोट देगी। भ

गतसिंह वर्मा आज यहां पेपर मिल रोड स्थित मोर्चा कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों, 6 मंडलों, 27 लोकसभा क्षेत्रों व 137 विधानसभा क्षेत्रों की आठ करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक राज्य का निर्माण जरूरी है। पृथक राज्य के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव होते ही आंदोलन तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश यहां के 8 करोड़ लोगों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न है। पृथक राज्य के बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले उत्तर प्रदेश सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं। इसके बावजूद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा व चिकित्सा का स्तर निम्न है। बड़ा राज्य होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लखनऊ राजधानी और इलाहाबाद हाईकोर्ट में भारी उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने पर यहां कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होगी, शिक्षक बेरोजगारों को नौकरी मिलेंगी, बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे और यहां शिक्षा व चिकित्सा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होगी तथा प्रति व्यक्ति आय कतर देश से भी अधिक होगी।

बैठक का संचालन करते हुए मोर्चा के महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में मुक्ति मोर्चा का संगठन खड़ा हो चुका है जिसे शीघ्र ही प्रत्येक जिले में गांव-गांव तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने पश्चिम प्रदेश के 8 करोड़ लोगों से अपने हकों के लिए पृथक राज्य आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान, प्रदेशाध्यक्ष डा. पहल सिंह सैनी, प्रदेश सचिव विनोद सैनी, उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष स. अर्जुन सिंह, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार स्योरान, रविंद्र चौधरी प्रधान, सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय चौधरी, अरविंद चौधरी, मो. वसीम, हाजी साजिद, हाजी सुलेमान, मो. यासीन त्यागी, हाजी वली मोहम्मद, मो. फैज, नीरज सैनी, प्रधान नैनसिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह बिल्लू, डा. यशपाल त्यागी, सुभाष त्यागी, अजित प्रधान आदि मौजूद रहे।