• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में तो दुश्मन का दुश्मन भी ‘दुश्मन’ नजर आ रहा

  • September 12, 2022
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में तो दुश्मन का दुश्मन भी ‘दुश्मन’ नजर आ रहा
  • अखिलेश आरोप लगाते हैं कि मायावती भाजपा से नहीं लड़तीं वह तो अपनी एक बनाई हुई जेल में कैद हैं और उन्हें लगता है कि उनका जेलर दिल्ली में बैठा हुआ है। बसपा का नाम लिए बिना उसे भाजपा का लाउडस्पीकर बताते हुए कहा कि ‘इनका माइक कहीं और है।

लखनऊ। पुरानी कहावत है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है, लेकिन यह तो उत्तर प्रदेश है। चाहे मुख्य विपक्षी पार्टी सपा हो या बसपा या फिर कांग्रेस, इनमें यह दिखाने की होड़ जरूर मची है कि भाजपा का विजय रथ रोकने में वे ही सक्षम हैं, लेकिन यदि विपक्षी एकता की मुहिम चला रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां उनमें एकता की संभावनाएं देखें तो उन्हें निराशा हासिल हो सकती है। यहां विपक्षी ही एक-दूसरे के दुश्मन हैं।

विधानसभा चुनाव को छह माह होने जा रहे हैं। सभी दलों की नजर स्वाभाविक तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव पर है। विपक्ष के सामने राज्य की 80 सीटों पर भाजपा से पार पाने की चुनौती भी है, लेकिन जिस तरह से सपा और बसपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं, उससे फिलहाल तो दोनों दूर-दूर तक साथ-साथ आते नहीं दिख रहे हैं। पड़ोसी राज्य बिहार के हालिया सियासी घटनाक्रम से भी विपक्षी कुछ सीखते नहीं दिखते, जहां धुर विरोधी लालू-नीतीश ने अपने ‘दुश्मन’ से निपटने के लिए हाथ मिलाया और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ऐसा नहीं है कि यहां पहले कभी कोई ऐसा प्रयोग नहीं हुआ। वर्ष 1992 में कल्याण सिंह की सरकार जाने के बाद गठबंधन की ही सरकारें राज्य में बनती रहीं। एक-दूसरे के समर्थन से सरकार बनाने-गिराने का दौर डेढ़ दशक बाद वर्ष 2007 में बसपा के 403 में से अकेले दम पर 206 विधानसभा सीटें जीतने के साथ थमा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी सपा और कांग्रेस मिले, लेकिन भाजपा को डेढ़ दशक बाद सत्ता में आने से रोक नहीं सके।

एक दशक पहले सपा से मुकाबले में सूबे की सत्ता से बाहर होने वाली बसपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे शून्य पर सिमटकर रह गई और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हाशिये पर ही रही। तब कहीं वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की हिम्मत मायावती नहीं जुटा सकीं। बसपा प्रमुख ने मजबूरी में ही सही, लेकिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से पुरानी दुश्मनी भुलाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाया।

सपा-बसपा और रालोद के साथ आने से भाजपा गठबंधन जहां 72 से घटकर 64 लोकसभा सीटों पर आ गया, वहीं बसपा शून्य से 10 सीटों पर पहुंच गई। सपा पांच पर और अलग लड़ी कांग्रेस सिर्फ एक सीट ही जीतने में कामयाब रही। बीते विधानसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के बड़े-बड़े दावे किए। पश्चिम से रालोद और पूर्वांचल में प्रभाव रखने वाली सुभासपा सहित अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर ताल ठोंकी, लेकिन भाजपा को सत्ता में वापसी से न रोक सकी।

विपक्षी गठबंधन 125 पर सिमट गया तो अलग लड़ी बसपा एक और कांग्रेस एक सीट ही पा सकी। भाजपा यहां पूरे विपक्ष के निशाने पर है, लेकिन सपा-बसपा के तीर एक-दूसरे पर ही गिर रहे हैं। हाल में मुस्लिम बहुल रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में जिस तरह से सपा को अपनी दोनों सीटें गंवानी पड़ीं, उससे बसपा को लोकसभा चुनाव में अपने लिए संभावनाओं की नई जमीन दिखने लगी है। बसपा प्रमुख मायावती यही बताने की कोशिश में जुटी हैं कि सपा नहीं, बल्कि बसपा ही भाजपा के विजय रथ को रोकने में सक्षम है। मायावती सपा पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समाज को यही बताने की कोशिश में हैं कि सपा का साथ देकर मुस्लिम समाज ने बड़ी भूल की है।

मायावती पीएम बनाने संबंधी अखिलेश के बयान पर भी तंज करती हैं, ‘सपा मुखिया उत्तर प्रदेश में मुस्लिम और यादव समाज का पूरा वोट व कई पार्टियों से गठबंधन कर भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके, तो दूसरे को पीएम बनाने के सपने को क्या पूरा करेंगे।’ अखिलेश भी मायावती पर हमले करने में पीछे नहीं हैं। सपा प्रमुख कहते हैं कि बसपा वही करती है जो भाजपा उसे करने के लिए कहती है, इसीलिए मायावती के निशाने पर भाजपा नहीं, सपा होती है।

अखिलेश आरोप लगाते हैं कि मायावती भाजपा से नहीं लड़तीं, वह तो अपनी एक बनाई हुई जेल में कैद हैं और उन्हें लगता है कि उनका जेलर दिल्ली में बैठा हुआ है। बसपा का नाम लिए बिना उसे भाजपा का लाउडस्पीकर बताते हुए अखिलेश ट्वीट करते हैं कि ‘इनका माइक कहीं और है। ऐसे नालबद्ध दलों को आक्रोशित जनता 2024 के चुनाव में सबक सिखाएगी।’ दोनों ही दल समझते हैं कि मुस्लिम समुदाय उस पार्टी के साथ नहीं जाएगा जो उसे भाजपा के साथ लगेगा। जिसे मुस्लिम समाज का साथ मिलेगा वही चुनावी बाजी मारने में आगे रहेगा। पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट रायबरेली तक सिमट चुकी कांग्रेस के सामने तो इस सीट पर कब्जा जमाए रखने की ही बड़ी चुनौती दिख रही है।

 


Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है

  • March 27, 2026
LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’

  • March 27, 2026
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

  • March 27, 2026
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez