धूमधाम के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

सहारनपुर [24CN] । व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश व अखिल भारतीय पंजाबी महासभा के तत्वावधान में लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 11 बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया। घंटाघर स्थित व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने वीरेंद्र कुमार बहल, सुभाष धमीजा, राजेंद्र कुमार हंसड़ा, पं. अशोक कालिया, विनय जिंदल, जनकराज अरोड़ा, ओमप्रकाश, स. सिकंदरवीर सिंह बतरा, संदीप ठकराल, प्रीतम कपूर, स. किशनसिंह कर्णवाल, राजू तलवार, सुशील चौधरी, स. बलबीर सिंह छाबड़ा का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

इस दौरान रायवाला कपड़ा मार्किट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. जोगेंद्र सिंह ठकराल ने चुटकुले व टप्पे सुनाकर सभी को नाचने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पं. अशोक कालिया ने विधि-विधान से लोहड़ी पूजन सम्पन्न कराया। कार्यक्रम संयोजक राजीव फुटेला, वरिष्ठ महामंत्री विनीत कर्णवाल, अनिल धारिया, सोनू ठकराल ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान विनीत कर्णवाल, भारत कर्णवाल, अमित माहेश्वरी, सुभाष सचदेवा, हरि कालड़ा, दीपक जैन, संजय तिवारी, मुकेश सेठी, हनी लाम्बा, राजीव गांधी, सुभाष धमीजा, निखिल मित्तल, संदीप, कपिल बजाज, विनोद अनेजा, पंकज कालड़ा आदि मौजूद रहे।