shobhit University Gangoh
 

देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, केंद्र सरकार राज्यों की अपील पर कर रही है विचार

देश में बढ़ सकता है लॉकडाउन, केंद्र सरकार राज्यों की अपील पर कर रही है विचार

नई दिल्ली: देश में 14 अप्रैल तक घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर जबर्दस्त सस्पेंस बना हुआ है। क्या यह लॉकडाउन बढ़ेगा इसको लेकर अटकलें लग रही हैं। इस बीच खबर है कि कोरोना वायरस के कारण देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने का अपील की है।

शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया है कि कई सारे राज्यों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से देश में जारी लॉकडाउन को बढ़ाने की अपील की है। केंद्र सरकार राज्यों और विशेषज्ञों की सलाह पर विचार कर रही है।

देश में कोविड-19 के बढ़ती संख्या को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया था। लाकडाउन की सीमा 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। कुछ दिन पहले से ऐसी चर्चा थी की केंद्र सरकार उन इलाकों से लॉकडाउन हटा सकती है जो कोरोना के हॉटस्पॉट नहीं हैं। इस बीच, ऐसी भी खबरें आई थी कि तेलंगाना सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में लॉकडाउन को 3 जून तक बढ़ाने का आग्रह किया था। हालांकि बाद में तेलंगाना सरकार ने इसका खंडन कर दिया था।

Jamia Tibbia