• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown in Delhi: सीएम केजरीवाल ने कहा न छोड़े दिल्ली फिर भी बस अड्डे की ओर चल दिए लोग, बढ़ गई भीड़

  • April 19, 2021
Lockdown in Delhi: सीएम केजरीवाल ने कहा न छोड़े दिल्ली फिर भी बस अड्डे की ओर चल दिए लोग, बढ़ गई भीड़
  • Lockdown in Delhiराजधानी दिल्ली में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा होने के साथ ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। ये वो यात्री थे जो दिल्ली में काम करते थे। अब लॉकडाउन होने की वजह से एक सप्ताह तक उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होगा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा होने के साथ ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। ये वो यात्री थे जो दिल्ली में काम करते थे। अब लॉकडाउन होने की वजह से एक सप्ताह तक उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होगा, साथ ही घर से भी बाहर नहीं निकलना होगा इसलिए ऐसे लोग अपना सामान समेटकर बसों के माध्यम से घर जाने के लिए निकल लिए। आनंद विहार आइएसबीटी और कौशांबी बस अड्डे पर ऐसे यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। उसका एक बड़ा कारण ये था कि इन दिनों जिसके पास कनफर्म टिकट होता है उसी को स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। इस वजह से रेलवे स्टेशनों की ओर अधिक यात्री नहीं जाते हैं।

55 घंटे के कर्फ्यू के बाद एक सप्ताह का लॉकडाउन

इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा हुआ था। सोमवार की सुबह जब इसे खोला गया तो सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल के साथ मीटिंग करके दोपहर 12 बजे लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकल गए। इसी तरह से काफी संख्या में लोग अपना सामान समेटकर बस अड्डों की ओर चल दिए।

अब दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह सोमवार रात (आज) 10 बजे से लागू होगा और अगले एक सप्ताह तक चलेगा। सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

दिल्ली के ये बाजार हैं बंद दिल्ली में चांदनी चौक मुख्य मार्ग, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ पैलेस, ओल्ड लाजपत राय बाजार, न्यू लाजपत राय बाजार, दरीबा, किनारी बाजार, नई सड़क, खारी बावली, केमिकल बाजार, फोटो बाजार , साइकिल बाजार, मोरी गेट, अशोक विहार, करोलबाग की विभिन्न बाजार, गांधी नगर, शांति मोहल्ला बाजार, पूर्वी दिल्ली की अनेक बाजार, कंप्यूटर बाजार, रबर प्लास्टिक बाजार आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे।

सामने आ चुके आठ लाख 53 हजार 460 मामले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल आठ लाख 53 हजार 460 मामले आ चुके हैं। जिसमें से सात लाख 66 हजार 398 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 90.12 फीसद से घटकर 89.79 फीसद हो गई है। मृतकों की संख्या 12,121 हो गई है। फिर भी मृत्यु दर 1.47 फीसद से घटकर 1.42 फीसद पर आ गई है। मौजूदा समय में 74,941 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 13,887 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 558 व कोविड हेल्थ सेंटर में 96 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 34,398 हो गई है।

 

 

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

  • February 23, 2026
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

  • February 23, 2026
सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

  • February 23, 2026
मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

  • February 23, 2026
‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

  • February 23, 2026
INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप February 23, 2026
  • ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता February 23, 2026
  • भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श February 23, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन February 23, 2026
  • 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त February 23, 2026
  • अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण February 23, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez