• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चीन में फिर लगा लाकडाउन, 11 प्रांतों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • October 26, 2021
चीन में फिर लगा लाकडाउन, 11 प्रांतों में बढ़ा कोरोना का कहर
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के प्रवक्ता मी फेंग ने रविवार को कहा कि 17 अक्टूबर से देश में कई इलाकों में फिर से कोरोना का कहर देखने को मिला है और उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और अधिक फैल सकता है।

बीजिंग। चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए सरकार ने लाकडाउन लगा दिया है। पिछले एक हफ्ते में 11 प्रांतों में कोरोना संक्रमण के 100 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद चीनी सरकार ने यह निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के प्रवक्ता मी फेंग ने रविवार को कहा कि 17 अक्टूबर से देश में कई इलाकों में फिर से कोरोना का कहर देखने को मिला है और उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और अधिक फैल सकता है। मी के अनुसार देश की 75 फीसद आबादी यानी कि एक अरब से भी ज्यादा लोगों के टीकाकरण के बावजूद ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है।

कोरोनो वायरस के संक्रमण के प्रसार ने चीनी सरकार को चिंतित कर दिया है, जिस कारण संक्रमणों पर रोक लगाने के लिए एक सख्त जीरो-कोविड ​​​​नीति पर जोर दिया जा रहा है।

देश के एक तिहाई प्रांतों और इलाकों में प्रकोप ज्यादा देखा गया है, जिनमें इनर मंगोलिया, गांसू, निंग्जिया, गुइझोउ और बीजिंग शामिल हैं। प्रशासन ने ट्रेवल एजेंसियों पर राज्यों से बाहर टूर आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को चीन की राजधानी में प्रवेश के लिए नियमों को सख्त कर दिया गया है। इसके तहत प्रवेश के लिए नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट के अलावा 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य निगरानी से गुजरना होगा।

चीन के गांसू प्रांत के सभी पर्यटन स्थल बंद

कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को चीन के गांसू प्रांत में सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया। बीजिंग में संक्रमितों की कुल संख्या 21 होने पर राष्ट्रीय राजधानी के एक हिस्से को कोविड के लिए मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र व एक आवासीय परिसर को उच्च जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया। देश में बढ़ते मामलों के लिए डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez