स्थानीय विधायक ने युवा मोर्चा नगरध्यक्ष का पटका पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया स्वागत

स्थानीय विधायक ने युवा मोर्चा नगरध्यक्ष का पटका पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया स्वागत
  • युवा मोर्चा नगरध्यक्ष बनने पर शुभम त्यागी को मिठाई खिलाते विधायक कुंवर बृजेश सिंह

देवबंद [24CN] : भाजपा युवा मोर्चा का देवबंद नगर अध्यक्ष बनने पर स्थानीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने शुभम त्यागी को सम्मान पटका पहना कर व मिठाई खिला कर  शुभकामनाएं दी

शुक्रवार को शुभम त्यागी को युवा मोर्चा देवबंद नगर अध्यक्ष बनने पर कुंवर बृजेश सिंह ने मिठाई खिलाते हुए पार्टी के लिये तनमन धन से जनता की सेवा तथा पार्टी के लिये कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान शुभम त्यागी ने कहा कि संगठन ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेगें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आसमान की उचाइयों तक उठाया है। वर्तमान में प्रधानमंत्री दुनियां के श्रेष्ठ नेता है और हमें उन पर नाज है उन्होने संगठन के पार्टी तथा देव तुल्य पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा की वह अपना कार्य सच्चे मन से करेंगे।

फैजान कुरैशी बने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व सभासद फैजान कुरैशी के समर्थकों ने खुशी जताते हुए भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। अपने मनोनयन पर फैजान कुरैशी ने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें और भाजपा की जनहित नीतियों का प्रचार प्रसार कर भाजपा को जनपद में मजबूत बनाने का काम करेगें। फैजान कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो से प्रदेश की जनता प्रभावित है और आगामी 2022 में भी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

थीतकी निवासी वसीम अब्बास नकवी बने जिला मंत्री’

भाजपा के जिलाध्यक्ष डा० महेन्द्र सैनी ने वसीम अब्बास नकवी को जिला मंत्री बनाया गया है।
सहारनपुर भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर महेन्द्र सिंह सैनी और अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी हैदर अली ने वरिष्ठ भाजपा नेता वसीम अब्बास नकवी (थीतकी) को जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा नियुक्त किया है। वसीम अब्बास नकवी ने वादा किया है, कि वह हर समय पार्टी हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगें। इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।