shobhit University Gangoh
 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किए गए एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियांे को 25 करोड़ धनराशि के ऋण स्वीकृत पत्र

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किए गए एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियांे को 25 करोड़ धनराशि के ऋण स्वीकृत पत्र
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अतिथिगण।

सहारनपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को ऋ़ण स्वीकृति के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। दिल्ली रोड स्थित होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों को बैंक की विभिन्न वित्तीय एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें व्यवसाय विस्तार एवं औद्योगिक विकास के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक ओ.पी. श्रीवास्तव (प्रधान कार्यालय, मुंबई), क्षेत्रीय प्रमुख मनोज एम. (मेरठ), आईआईए चेयरमैन गौरव चोपड़ा, मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा तथा उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश क्वात्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  उपमहाप्रबंधक ओ.पी. श्रीवास्तव एवं मनोज एम’ ने उद्यमियों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न ’एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इनमें वर्किंग कैपिटल लोन, टर्म लोन, पीएमईजीपी योजना, सीजीटीएमएसई क्रेडिट गारंटी योजना, मुद्रा योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएँ’ शामिल रहीं।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना है। आईआईए चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम उद्योग जगत और बैंकिंग संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। कार्यक्रम मे पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गाँधी, अनूप खन्ना, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालरा, मुख्य प्रबंधक विवेक अग्रवाल, मयूरी जैन, अर्जुन मनुजा, स्वप्निल मकानी सहित अन्य वरिष्ठ बैंक अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia