एलएनएस क्लब ने नगरायुक्त को दिया निपुण प्रशासक सम्मान

एलएनएस क्लब ने नगरायुक्त को दिया निपुण प्रशासक सम्मान
  • सहारनपुर में नगरायुक्त को सम्मान पत्र भेंट करती एलएनएस क्लब सहारनपुर मेन की पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। एलएनएस क्लब सहारनपुर मेन ने महानगर में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों, वृक्षारोपण अभियान और कोरोना काल में किये गए कार्यो के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को निपुण प्रशासक सम्मान से नवाजा है। क्लब पदाधिकारियों ने नगरायुक्त को सम्मान पत्र और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक रुप में पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा मेयर संजीव वालिया को भी सम्मानित किया जायेगा।

दी इंटरनेशनल एसोसियेशन ऑफ लायंस क्लब के एलएनएस क्लब सहारनपुर मेन की अध्यक्षा रेखा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल नगर निगम पहुंची और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को क्लब की ओर से ‘निपुण प्रशासकÓ का मानपत्र देकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक रुप में पौधा भी भेंट किया गया। क्लब अध्यक्षा ने बताया कि मेयर संजीव वालिया को भी मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।

क्लब अध्यक्षा रेखा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष ममता सिंघल ने कहा कि नगर निगम ने पिछले तीन साल में शहर को विकास की एक नयी दिशा दी है। सहारनपुर का चेहरा बदल गया है। पहले बाहर से आने वाले रिश्तेदार व अन्य लोग सहारनपुर को देखकर नाक-मुंह सिकौड़ते थे लेकिन अब सब कुछ अच्छा लगने लगा है। शहर में जगह-जगह लगने वाले कूड़े के ढेर भी काफी खत्म हो गए हैं। इसके अतिरिक्त कोरोना काल में भी साफ-सफाई व सैनेटाइजेशन, तथा जरुरतमंदों को घर-घर भोजन पहुंचाकर जो मानवता की सेवा नगर निगम ने की है उसके लिए हमारे मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह अभिनंदनीय है। उसी के लिए क्लब द्वारा नगरायुक्त व मेयर संजीव वालिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।