लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का किया भव्य स्वागत

लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम खेवडिय़ा के स्वागत जुलूस का दृश्य।

सहारनपुर [24CN] । लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम खेवडिय़ा के सहारनपुर आगमन पर आज रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा उनके आवास तक जुलूस के रूप में ले जाकर लोजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम खेवडिय़ा ने अपने साथियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मणिशंकर पांडेय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. सौराज सिंह पंवार के समक्ष लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। आज लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सौराज सिंह पंवार की संस्तुति पर प्रदेशाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय द्वारा शिवम खेवडिय़ा को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम खेवडिय़ा के लखनऊ से सहारनपुर लौटने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

तत्पश्चात नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम खेवडिय़ा व प्रदेश उपाध्यक्ष सौराज सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष करणसिंह गौतम ने जुलूस के रूप में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी, घंटाघर स्थित स. भगतसिंह व अम्बेडकर चौक स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात जुलूस नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिवम खेवडिय़ा के गांव लड़वा स्थित आवास पर पहुंचा जहां

उन्होंने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश सचिव बनाकर जो सम्मान दिया है, दलित समाज आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में लोजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर इस एहसान का बदला चुकाने का काम करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. सौराज पंवार ने कहा कि शिवम खेवडिय़ा के पार्टी का प्रदेश सचिव बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष करणसिंह गौतम ने कहा कि शिवम खेवडिय़ा के साथ मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान हरिओम पासवान, हिमांशु पंवार, पंकज लाम्बा, विपिन कर्णवाल, किरणपाल, अनिल कटारिया, आनंद कुमार, शिवकुमार, सचिन, विपिन चौधरी, महीपाल, मुस्तफा, सलीम चौधरी, सलमान आदि सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।