लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई रामविलास पासवान की पुण्यतिथि

लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई रामविलास पासवान की पुण्यतिथि
  • सहारनपुर में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाते लोजपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा रामविलास पासवान के सपने को साकार करने के लिए लोजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय गंगोह रोड स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कर्णसिंह गौतम व प्रदेश उपाध्यक्ष सौराज सिंह पंवार के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पदम विभूषण रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेश उपाध्यक्ष व मेरठ मंडल प्रभारी सौराज सिंह पंवार ने कहा कि रामविलास पासवान दलित, पिछड़े, शोषित व वंचित समाज के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने आजीवन दबे-कुचले वर्ग के लोगों को न्याय व उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास पासवान को मजबूत बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रदेश सचिव हरिओम पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार को रामविलास पासवान के जनहित के कार्यों के मद्देनजर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ही एकमात्र ऐसे राजनीतिज्ञ रहे जिन्होंने सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू करने का काम किया।

जिलाध्यक्ष कर्णसिंह गौतम ने कहा कि लोजपा रामविलास ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में समाज के दबे-कुचले लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष शहजादी, पूर्व नगराध्यक्ष राजकुमार गौतम, हिमांशु गौतम, किरणपाल आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।