LIVE Updates: मायावती, अनिल अंबानी, अक्षय कुमार समेत इन हस्तियों ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। ये शाम के 6 बजे तक जारी रहेगा। 20 मई को मतदान के लिहाज से सभी बूथों को तैयार कर लिया गया था। बता दें कि आज 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा, इसके तहत 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। वहीं 1 जून को सातवें यानी आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा। बता दें कि पांचवे चरण में यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, झारखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीटों पर वोटिंग हो रही है। बता दें कि चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे।
शक्तिकांत दास ने डाला वोट
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे।
करण भूषण से खुश है जनता
करण भूषण सिंह को ले कर भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा, “करण भूषण को टिकट मिलने से सभी लोग खुश हैं। गोंडा के युवाओं के साथ करण भूषण सिंह जुड़े हुए हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और उनका मन भी स्पोर्ट्स व अन्य चीजों में लगता है।”
पीयूष गोयल पहुंचे पोलिंग बूथ
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा के उम्मीदवार पीयूष गोयल मुंबई के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
उज्जवल निकम जाएंगे मंदिर
उत्तर मध्य मुंबई सीट से भाजपा के उम्मीदवार उज्जवल निकम ने कहा, “पहले मैं मंदिर जाऊंगा, उसके बाद मतदान करूंगा। अपने क्षेत्र में मैं पोलिंग स्टेशन जाऊंगा। लोकतंत्र में वोटिंग एक त्योहार की तरह है। इस अधिकार का इस्तेमाल मुंबई वाले बेहतर तरीके से करते हैं।”
मायावती ने डाला वोट
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने वोट डाला है।
अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने डाला वोट
महाराष्ट्र में अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
अनिल अंबानी ने डाला वोट
देश के जाने माने बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने वोट डाल दिया है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में डाला वोट
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया। भारत को जो सही लगता है उसे वोट देना चाहिए। मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा।’