चम्पावत : सीएम धामी समेत चंपावत के चार प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज हो जाएगा। उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में जारी है।सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में 57 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। 14 सौ मतपत्रों की गिनती अभी हो रही है। अंतिम 13 राउंड बाद कुल 61595 मतों की गिनती हुई। जिसमें पुष्कर सिंह धामी को 57268 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 3147 मत मिले, सपा 409 और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी 399 वोट मिले। नोटा के कुल 372 वोट पड़े हैं।
Live Update : सीएम धामी ने 57 हजार से अधिक मतों से चंपावत उपचुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

- Champawat Bypoll Counting Live Update In Hindi : चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतगणना हुई थी। जिसमें 64 फीसद से अधिक लोगों ने मतदान किया था।सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में 57 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है।
-
10:00 AM, 03 Jun 2022
अंतिम 13 राउंड बाद कुल मतदान
कुल मतदान 61595
पुष्कर सिंह धामी को मिले मत 57268
निर्मला गहतोड़ी को मिले मत 3147
सपा को मत 409
हिमांशु गडकोटी 399
नोटा 372 -
09:58 AM, 03 Jun 2022
सीएम धामी ऐतिहासिक विजय
सीएम धामी ऐतिहासिक विजय, 54121 मतों से जीते, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त। पोस्टल बैलट के 1400 मतों की हो रही गणना।
-
09:55 AM, 03 Jun 2022
सीएम पुष्कर धामी 54121 वोट से आगे
12वें राउंड की गणना पूरी
भाजपा 57268
कांग्रेस 3141
भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 54121 वोट से आगे -
09:51 AM, 03 Jun 2022
भाजपा में जश्न शुरू, उड़ाए जा रहे रंग गुलाल
चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी एेतिहासिक विजय की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। रंग गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। सीएम धामी भी चंपावत पहुंच चुके हैं, उन्होंने चंपावत की जनता का आभार जताया है।
-
09:47 AM, 03 Jun 2022
चंपावत में 11 राउंड की गणना पूरी
भाजपा 48841
कांग्रेस 2508
भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 46333वोट से आगे। -
09:46 AM, 03 Jun 2022
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत जनता को समर्पित : सांसद टम्टा
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत सेलिब्रेट करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंच गए हैं। मतगणना स्थल पर भाजपा की विजय रैली शुरू हो गयी है। मौके पर सांसद अजय टम्टा, चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जनादेश उनके साथ था। सभी क्षेत्रवासी विधानसभा की जनता का दिल से आभार। कहा कि उनका जनता का वोट विकास को लेकर था और उन्होंने हम पर भरोसा जताया, यह ऐतिहासिक जीत जनता को समर्पित है। अब जो भी वादे भाजपा ने की वह एक-एक कर पूरे किए जाएंगे।
-
09:39 AM, 03 Jun 2022
10 राउंड की गणना पूरी
भाजपा 42573
कांग्रेस 2189
भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 40384वोट से आगे -
09:37 AM, 03 Jun 2022
चंपावत में नौ राउंड की गणना पूरी
कुल मतदान 38521
पुष्कर सिंह धामी को मिले मत 35939
निर्मला गहतोड़ी को मिले मत 1873
सपा को मत 307
हिमांशु गडकोटी 282
नोटा 220
सीएम 34964 मतों से आगे है। अब करीब 24 हजार मतों की गिनती होनी है। 4 राउंड की गिनती और शेष -
09:17 AM, 03 Jun 2022
चंपावत विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गणना पूरी
भाजपा 29939
कांग्रेस 1573
भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 28366वोट से आगे -
09:12 AM, 03 Jun 2022
सात राउंड की काउंटिंग पूरी
भाजपा 25219
कांग्रेस 1276
भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 23943वोट से आगे -
09:10 AM, 03 Jun 2022
छह राउंड बाद कुल मतदान
कुल मतदान 23927
सीएम धामी को मिले मत 22284
निर्मला गहतोड़ी को मिले मत 1093
सपा को 212
निर्दल हिमांशु गडकोटी 189
नोटा 149 -
09:07 AM, 03 Jun 2022
चंपावत विधानसभा सीट पर 6 राउंड
भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी को 22284 वोट
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 1093
सीएम पुष्कर धामी 21191 वोट से आगे -
09:05 AM, 03 Jun 2022
चंपावत में विधानसभा में पांचवें राउंड की गिनती पूरी
चंपावत विधानसभा सीट पर पांचवा राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी 17904 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को अब तक सिर्फ 804 वोट मिले हैं। भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 17100 वोट से आगे
-
08:58 AM, 03 Jun 2022
चौथे राउंड के बाद धामी ने 12 हजार वोटों से बनाई बढ़त
चौथे राउंट की काउंटिंग के बाद सीएम धामी लगातार बंपर वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी जहां पुष्कर सिंह धामी को जहां अब तक 13215 मत मिले हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 492 वोटों तक सिमटी हैं। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशर को 73 मत मिले हैं, जबकि निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी को 73 मत मिले हैं। अब तक नोटा के 34 बटन दबे हैं। सीएम धामी 12723 वोट से आगे चल रहे हैं।
-
08:51 AM, 03 Jun 2022
तीसरे राउंट की कांउटिंग में भी सीएम धामी आगे
चंपावत उपचुनाव के लिए हो रही कांउटिंग में सीएम धामी लगातार बंपर वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी को 3182 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 114 वोट मिले हैं।
-
08:44 AM, 03 Jun 2022
दूसरा राउंड की काउंटिंग में भी सीएम धामी 3545 वोटों से आगे
चंपावत उपचुनाव में गणना लगातार जारी है। भाजपा प्रत्याशी सीमए धामी बंपर वाेटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरा राउंड की काउंटिंग में सीएम धामी 3545 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को अभी तक सिर्फ 148 वोट मिले हैं।
-
08:43 AM, 03 Jun 2022
दूसरा राउंड की काउंटिंग में भी सीएम धामी 3545 वोटों से आगे
चंपावत उपचुनाव में गणना लगातार जारी है। भाजपा प्रत्याशी सीमए धामी बंपर वाेटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरा राउंड की काउंटिंग में सीएम धामी 3545 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को अभी तक सिर्फ 148 वोट मिले हैं।
-
08:26 AM, 03 Jun 2022
पहले राउंड की काउंटिंग पूरी
पहले राउंड में सीएम धामी को मिले 3856 मत और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 165 वोट मिले हैं। रुझानों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह नजर आ रहा है।
-
08:25 AM, 03 Jun 2022
सीएम धामी निर्मला गहतोडी से चल रहे हैं आगे
उत्तराखंड के चम्पावत में हुए उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। यहां भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी।
-
08:21 AM, 03 Jun 2022
सीएम धामी कांग्रेस से कहीं अधिक आगे
चंपावत उपचुनाव में रुझान आने शुरू हो गए हैं। चार बूथों की ईवीएम से काउंटिंग का काम पूरा हो गया है। भाजपा 1462 मत मिले हैं तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 38 मत मिले। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के लोग उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा कर रहे हैं।
-
08:15 AM, 03 Jun 2022
दोपहर तक पहुंच सकते हैं सीएम धामी
उपचुनाव की मतगणना के दौरान आज भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर से कार द्वारा चम्पावत पहुंचेंगे। परिणाम पक्ष में आने के बाद वे आरओ से प्रमाण पत्र लेने के बाद गोरलचौड़ मैदान से मोटर स्टेशन तक कार्यकर्ताओं के साथ जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए आएंगे। बाद में मोटर स्टेशन में धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के जोरदार स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-
08:09 AM, 03 Jun 2022
शहर में परिवर्तित किया गया है यातयात
मतगणना के कारण पुलिस प्रशासन ने नगर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़, लोहाघाट क्षेत्र से टनकपुर को जाने वाले भार वाहक वाहन लोहाघाट-खेतीखान-ललुवापान-वनलेख मार्ग से टनकपुर जाएंगे। लोहाघाट क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहन देवीधुरा-वालिक मार्ग से हल्द्वानी को जाएंगे। इसी प्रकार पिथौरागढ़ व लोहाघाट क्षेत्र से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन जीआइसी तिराहा चम्पावत से एफसीआई गोदाम होते हुए कापड़ी तिराहा पुलिस लाइन मार्ग से टनकपुर को जाएंगे।
-
08:03 AM, 03 Jun 2022
डाक मतपत्रों की गिनती शुरू
चंपावत उपचुनाव में सबसे पहले मतपत्रों की गिनती होगी। करीब 1400 डाक मतपत्र गिने जाने हैं। वहीं एक एक घंटे बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतपत्रों की गिनती का काम शुरू हो गया है।
-
07:42 AM, 03 Jun 2022
50 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे धामी : शर्मा
विधानसभा चम्पावत चुनाव में भाजपा के प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री 50 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने शुरू से ही जनता ने मन बना लिया था। वह चुनाव प्रचार के दौरान जहां भी गए वहां लोगों का रुझान स्पष्ट था। जनता का वोट विकास के लिए है। जनता जानती थी वह मुख्यमंत्री चुन रही है इसलिए जनादेश भाजपा के पक्ष में है, कुछ देर में सारी स्थितियों साफ हो जाएंगी।
-
07:40 AM, 03 Jun 2022
चाक चौबंद की गई है सुरक्षा व्यवस्था
वन पंचायत सभागार में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। 13 राउंड तक मतगणना होगी। कुल 61595 मतों की काउंटिंग ईवीएम मशीन से होगी। करीब 1400 डाक मतपत्र की गिनती होगी। कुल 92 कर्मचारी ड्यूटी में लगाए गए हैं। पहले राउंड में डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
-
07:37 AM, 03 Jun 2022
मतगणना स्थल पहुंचे चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा
काउंटिंग को लेकर चहल पहल बढ़ गई है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा मतगणना स्थल पहुंच गए हैं। उन्होंने मतगणना में लगे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। कांउटिंग शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है।
-
07:34 AM, 03 Jun 2022
सीएम धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में
चंपावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस बार महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेला है। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी भी मैदान में हैं।