• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

LIVE UP Panchayat Election 2nd Phase Polling: 20 जिलों में वोटिंग शुरू, मैदान में 3,54999 प्रत्याशी

  • April 19, 2021
LIVE UP Panchayat Election 2nd Phase Polling: 20 जिलों में वोटिंग शुरू, मैदान में 3,54999 प्रत्याशी
UP Panchayat Election 2021 Second Phase Polling
  • LIVE UP Panchayat Election 2nd Phase Polling उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को लखनऊ व वाराणसी समेत 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। जिला क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान के 223118 पदों के लिए वोटिंग शुरू हो गई।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार बनाने के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरु हो गया है। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा सुरक्षा बलों की टीमें मुस्तैद हैं। सोमवार को लखनऊ सहित 20 जिलों में मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान में 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करीब 3.2 करोड़ मतदाता करेंगे। इस दौरान प्रदेश में 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग हो रही है।

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को लखनऊ व वाराणसी समेत 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान के 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह पर बैलेट बॉक्स छीने जाने और हिंसा की वारदात के कारण दूसरे दौर में सुरक्षा काफी मुस्तैद कर दी गई हैलगभग 3.2 करोड़ मतदाता 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और भीषण गर्मी के बीच सोमवार को प्रात: सात से सायं छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन वाले जिलों में पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। मतदान केंद्रों पर कोरोना बचाव नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बिना मास्क के मतदान केंद्रों में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित कराने के लिए 23 वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मतदाताओं को पीपीपी किट पहना कर सबसे बाद में वोट डालने का मौका दिया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। सायं छह बजे तक बूथ में पहुंचे सभी मतदाता वोटिंग  कर सकेंगे।

इन जिलों में मतदान: मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, एटा, अमरोहा, बदायूं, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, गोंडा, सुलतानपुर, महाराजगंज, वाराणसी व आजमगढ़।

सुरक्षा व्यवस्था और सख्त: पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हुई घटना से सबक लेते हुए सोमवार को 20 जिलों में दूसरे चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा घेरा और कड़ा होगा। प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों तक की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को मतदान के दौरान लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, कन्नौज, इटावा समेत 20 जिलों में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम रहेंगे। इन जिलों में 20929 मतदान केंद्रों के 52595 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। मतदान वाले जिलों में 694 निरीक्षक, 8428 उप निरीक्षक, 16214 मुख्य आरक्षी, 66444 होमगार्ड, 2605 पीआरडी जवान, 9712 रिक्रूट आरक्षी, 57 कंपनी व एक प्लाटून पीएसी तथा दस कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी 52595 पोङ्क्षलग पार्टियों पर होगी। चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को मास्क, दस्ताने, सेनेटाइजर का उपयोग करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित

  • April 13, 2026
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन

  • April 13, 2026
नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

  • April 13, 2026
CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच अखिलेश यादव ने फिर दी इस मुद्दे को हवा, कहा- ‘जो BJP के साथ वो भी…’

CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच अखिलेश यादव ने फिर दी इस मुद्दे को हवा, कहा- ‘जो BJP के साथ वो भी…’

  • April 13, 2026
‘बंगाल में भय का हिसाब भरोसे से चुकता करेगी जनता’, बीरभूम की रैली में बोले अमित शाह

‘बंगाल में भय का हिसाब भरोसे से चुकता करेगी जनता’, बीरभूम की रैली में बोले अमित शाह

  • April 13, 2026
Parliament Session से पहले महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, खरगे ने इसे बताया Political स्टंट

Parliament Session से पहले महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, खरगे ने इसे बताया Political स्टंट

  • April 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने ‘वकील’, सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित April 13, 2026
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: CM योगी के निर्देश के बाद श्रम विभाग का बड़ा फैसला, हाई लेवल कमेटी का गठन April 13, 2026
  • नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा ने संभाला चार्ज April 13, 2026
  • बैसाखी पर्व पर राधा कुंज मौर्निग परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित April 13, 2026
  • यूपीपीसीसी में 37वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने विशेष प्रजापति, पूरे प्रदेश में रोशन किया प्रजापति समाज का नाम April 13, 2026
  • अंतराज्यीय चैकपोस्टों पर पैनी नजर रखें आबकारी अधिकारी: उप आबकारी आयुक्त April 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, दो मोटरसाइकिलें की बरामद April 13, 2026
  • मेयर और शहर विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, मनीष त्यागी ने लगाया नजरबंदी का आरोप April 13, 2026
  • हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक हुआ फरार April 13, 2026
  • नकुड मे मनाया गया बाबा श्याम को वार्षिक समारोह April 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez