LIVE UP Election 2022 2nd Phase Voting: दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, बरेली में कई बूथों पर मशीनें खराब

LIVE UP Election 2022 2nd Phase Voting: दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू, बरेली में कई बूथों पर मशीनें खराब
  • LIVE Voting UP Election 2022 Phase 2 Votingदूसरे चरण में बरेली में मतदान हो रहा है। लोग मतदान केंद्र पहुंचे लेकिन कुछ स्थानों पर मशीन की गड़बड़ी के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। पीठासीन अधिकारियों ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना भेजी। मशीनों को बदलने प्रक्रिया चल रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केन्द्रों पर मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग की। इसके बाद सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। ठंड तथा कोहरे के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ रुहेलखंड के सात जिलों में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।

दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से ही वोटर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज 2.02 करोड़ मतदाता 586 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में 69 महिला उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने हर जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। पोलिंग बूथों पर आवश्यकता के अनुसार वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।

बरेली में कई बूथों पर मशीनें खराब: बरेली में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जिले में सुबह 7:00 बजते ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। लोगों में पहला वोट डालने का उत्साह साफ दिखाई दिया। समय से पहले ही लोग मतदान केंद्र पहुंचे, लेकिन कुछ स्थानों पर मशीन की गड़बड़ी के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। मौजूद पीठासीन अधिकारियों ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना भेजी। मशीनों को बदलने प्रक्रिया चल रही है।

jagran

सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग: सहारनपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। लोग सात बजे पहले से ही बूथों पर पहुंच गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की जा रही है। जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर कुल 25,86,029 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। कुल 71 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बरेली के नौ विधानसभा क्षेत्र में मतदान: बरेली में नौ विधानसभा क्षेत्र के 1955 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। यहां पर बहेड़ी विधानसभा से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के अताउर्रहमान, बसपा के आसेराम गंगवार व कांग्रेस के संतोष भारती, मीरगंज विधानसभा से भाजपा के डीसी वर्मा, सपा के सुल्तान बेग, बसपा के भानू प्रताप गंगवार व कांग्रेस के मोहम्मद इलियास, भोजीपुरा विधानसभा से भाजपा के बहोरनलाल मौर्य, सपा के शहजिल इस्लाम, बसपा के योगेश पटेल व कांग्रेस के सरदार खान, नवाबगंज विधानसभा से भाजपा के एसपी आर्य गंगवार, सपा के भगवंतशरण गंगवार, बसपा के यूसुफ खान व कांग्रेस की ऊषा गंगवार, फरीदपुर (एससी) विधानसभा से भाजपा के श्याम बिहारी लाल, सपा के विजय पाल सिंह, बसपा की शालिनी सिंह व कांग्रेस के विशाल सागर, बिथरी चैनपुर विधानसभा से भाजपा के राघवेंद्र शर्मा, सपा के अगम मौर्य, बसपा के आशीष पटेल व कांग्रेस की अल्का सिंह, बरेली शहर विधानसभा से भाजपा के अरुण सक्सेना, सपा के राजेश कुमार अग्रवाल, बसपा के ब्रह्मानंद शर्मा व कांग्रेस के कृष्ण कांत शर्मा, बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संजीव अग्रवाल, सपा की सुप्रिया ऐरन, बसपा के अनिल कुमार वाल्मीकि व कांग्रस के मोहम्मद इस्लाम, आंवला विधानसभा से भाजपा के धर्मपाल सिंह, सपा के राधा कृष्ण शर्मा, बसपा के लक्ष्मण प्रसाद लोधी व कांग्रेस के ओमवीर यादव मैदान में हैं।

बदायूं जिले की छह विधानसभा सीटों पर 23,85,897 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।