रामलीला मे अहिरावण व मेघनाद वध का सजीव मंचन ने दर्शको का मन मोहा

रामलीला मे अहिरावण व मेघनाद वध का सजीव मंचन ने दर्शको का मन मोहा

रामलीला के दृश्य

नकुड [इंद्रेश]। नगर मे चल रही रामलीला मे कलाकारो ने मेघनाद व अहिरावण वध का सजीव मंचन किया। रामलीला मंचन के अंतिम चरण मे कलाकारो ने अपने मंचन से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला का मंचन अब अपने अंतिम चरण मे है। राम रावण युद्ध मे रावण के ज्येष्ठ पुत्र मेघनाद व अहिरावण के वध से लंका मे मातम छा गया। मेघनाद ने अपनी मायावी शक्ति से लक्ष्मण को युद्ध में चकमा देने का प्रयास किया। उसने कुल देवी की पूजा कर अतिरिक्त शक्ति प्राप्त करने का प्रयास किया तो विभिषण ने श्री राम को बताया कि यदि मेधनाद का यज्ञ सफल हो गया तो उसे जीतना अंसभव हो जायेगा। तब श्री राम ने विभिषण व हनुमानजी के साथ लक्ष्मण को मेधनाद का यज्ञ विध्वंस कर उसका वध करने केलिये भेजा। हनुमान जी व वानर सेना ने मेघनाद का यज्ञ विध्वंस कर दिया। जिसके बाद मेघनाद ने लक्ष्मण के साथ भीषण युद्ध किया। अंत में लक्ष्मण जी ने मेधनाद का मार गिराया।

अहिरावण ने रावण के निर्देश पर राम व लक्ष्मण का अपहरण कर लिया तो हनुमान जी ने पाताल मे अहिरावण का वध करके राम लक्ष्मण का मुक्त करा लिया। रामलीला के कलाकारो के सजीव मंचन से दर्शक मत्र मुग्ध हो गये।