LIVE Saharanpur Kisan Mahapanchayat : प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- खरबपतियों के लिए धड़कता है 56 इंच का सीना

LIVE Saharanpur Kisan Mahapanchayat : प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- खरबपतियों के लिए धड़कता है 56 इंच का सीना

सहारनपुर : किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली है। इसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।

किसान महापंचायत में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो कांग्रेस विधायक भी हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

माता माता शाकंमभरी देवी स्‍थल पर तकरीबन 25 मिनट पूजा करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रायपुर खानकाह पहुंची। यहां पर उन्‍हें उपहार भेंट किया गया। इसके एक घंटे के बाद सहारनपुर के चिलकाना में हो रही महापंचायत में पहुंच गई। उन्‍होंने किसानों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया। मौके पर किसानों की भारी भीड़ जुटी हुई है। थोड़ी देर में प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। प्रियंका को हल भेंट किया गया।

खरबपति तय करेंगे आपके फसल का रेट: प्रियंका 

माता का आशीर्वाद लेकर आई हूं। माता की कथा क्या है आपको पता होगा। अकाल पड़ा था। बारिश नहीं आई। तब माता अपनी 100 आंखों से आंसू बहाए। तब किसानों को पानी मिला, राहत मिली,  आज जो 3 कानून हैं वो राक्षस रूपी हैं। पहला कानून जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जमा खोरी बन्द कराई थी। यह नया कानून खरबपतियों को मदद करेगा। आपकी फसल कैसे खरीदी जाए खरबपति तय करेंगे। सरकारी मंडी डम्प हो जाएंगी। जमाखोर प्राइवेट मंडी में सामान डम्प करेंगे। जब चाहेंगे माल निकालेंगे।

पीएम ने किया धोखा 

कहा कि कांट्रेक्ट फार्मिंग में धोखा मिलेगा। कम्पनी मनमाना दाम तय करेगी। सरकारी मंडी बन्द होगी। Msp बंद होगी, जमाखोरी बढ़ेगी। किसान की आवाज दबेगी। अरबपतियों की आवाज ही रहेगी। पीएम मोदी ने कहा था कि सत्ता में आते ही 15 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान ब्याज समेत होगा। अब तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। 2 हवाई जहाज 16 हजार करोड़ में खरीदे गए। पीएम मोदी की जुबान पक्की नहीं है। दिल्ली में संसद भवन के सौन्दर्यीकरण  के लिए 20 हजार करोड़ रखे। लेकिन किसानों को कोई भुगतान नहीं किया।

खरबपतियों के लिए धड़कता है पीएम के 56 इंच का सीना 

आपने बहुत देख लिया मोदी का 56 इंच का सीना जो खरबपतियों के लिए धड़कता है। इस देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान है। किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है। किसान का बेटा पीएम की सुरक्षा करता है। पीएम किसान को नहीं पहचान रहे। रोज किसान को अपमानित कर रहे। कहते हैं यह आतंकवादी हैं, संसद में किसान का अपमान किया। आंदोलनगीरी कहकर अपमान किया। ऐसा व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता। 78 दिन से किसान बॉर्डर पर है।

यह अस्तित्‍व का आंदोलन 

किसानों की शहादत का अपमान किया। कई प्रतिष्ठान बेच डाले। हम इस आंदोलन में आपके साथ हैं। जाग जाइए जिससे आप उम्मीद रख रहे हैं वो कुछ नहीं करेंगे। वादे खोखले करते हैं। अपने खरबपति मित्रों के लिए सब किया। कोरोनाकाल में कहां थे यह खरबपति मित्र, जब लोग कोरोना में पैदल घर गए तो यह खरबपति मित्र कहां थे। यह अस्तित्व का आंदोलन है, पीछे मत हटिए हम साथ हैं आपके साथ लड़ेंगे। कांग्रेस सरकार आएगी तो यह कानून रद होगा। न्यूनतम मूल्य तय होगा। आपके दिलों के साथ राजनीति नहीं करेंगे। धर्म जाति के नाम पर तोड़ेंगे नहीं आप सब इस आंदोलन से जुड़िए चाहे किस भी मजहब से हो। आप खड़े होइए हिम्मत बनाइए हम आपके साथ हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा पीएम ने किसानों का अपमान किया

अजय लल्लू का भाषण शुरू। कहा कि किसान हताश है, पीएम ने किसानों नौजवानों का अपमान किया है। गन्ना किसान परेशान है अब तक गन्ना मूल्य तय नहीं कांग्रेस किसान के साथ है। किसान की लड़ाई को लड़ने प्रियंका सहारनपुर आई है। कहा कि किसान की आवाज को दबने नहीं देंगे। अब आराधना मिश्रा का भाषण शुरू हो गया है। 

किसान पंचायत में भाग लेने को प्रियंका सहारनपुर रवाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। हवाई अडडे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लिए प्रस्थान कर गई। वहां उनका किसान महापंचायत में भाग लेने का कार्यक्रम है। इधर प्रियंका के स्‍वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष भी मौजूद है। इसके अलावा मौके पर किसानों का आगमन भी जारी हो गया है। किसान अपने साधन से पंचायत में धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। प्रियंका वाड्रा अभी बिहारीगढ़ से बेहट  के लिए रवाना हुुुुई हैं। प्रियंका वाड्रा ने शाकंभरी देवी से पहले भूरा देव का दर्शन किया है। इनके साथ पूर्व विधायक दमरान मसूद भी मौजूद हैं।

शाकंभरी देवी पहुंची प्रियंका वाड्रा 

देहरादून एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद कांग्रेस महा सचिव प्रियंका वाड्रा सहारनपुर लगभग 12.30 पहुंच गई। यहां उन्‍होंने शाकंभरी देवी से पहले भूरा देव के दर्शन किए।  लगभग 25 मिनट तक माता शाकंभरी देवी की पूजा की। खानकाह दरगाह पर प्रियंका वाड्रा पहुंच गई हैं। प्रियंका वाड्रा खान का से चिलकाना के लिए रवाना हो गई हैं।  खानकाह से चिलकाना यानी कि जहां महापंचायत होनी है। प्रियंका वाड्रा पहुंच गई हैं। हाथ हिलाकर किसानों का उन्‍होंने अभिवादन किया। महापंचायत स्‍थल पर किसानों का जन सैलाब उमड गया है। मैदान किसानों से खचाखच भर गया है। कुछ किसान रास्‍ते में आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष देख रहें तैयारी 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक दिन पह ले ही सहारनपुर पहंच गए थे। कांग्रेस महा‍सचिव के आने के संबध में सभी तैयारियों की निगरानी इन्‍हीं के द्वारा देखी जा रही है। वहीं प्रियंका वाड्रा के निजी सुरक्षा कर्मी भी पहुंचकर पूरा जांच पड़ताल कर चुके है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव लगभग 12 बजे तक महापंचायत में पहुंचेगी।

कैसी है तैयारी 

किसान महापंचायत के मद्देनजर मंच सज गए हैं। आज दोपहर 12 बजे से पंचायत होनी हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा में लगा हुआ है। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं आयोजकों द्वारा महापंचायत की तैयारियां जारी है। मंगलवार को चिलकाना-पठेड मार्ग पर इंटर कालेज मैदान में होने वाली महापंचायत स्थल को समतल बनाकर बाहर सड़क का सफाई का कार्य दिन भर चलता रहा। चिलकाना के पूर्व चेयरमैन कांग्रेस नेता जायर हुसैन चांद एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली आदि ने किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने का दावा किया। उधर, स्थानीय पुलिस के अलावा इंस्पेक्टर एलआईयू रजनी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी बबलू वर्मा से जानकारी ली।

धारा 144 लागू है 

जिला प्रशासन ने बताया कि त्‍यौहारों व किसान आंदोलन के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगाई गई है। ताकि किसी तरह की अव्‍यवस्‍थता न फैले। डीएम ने जानकारी दी कि धारा 144 पहले से ही लागू की गई है। जिसे किसान महापंचायत और आंदोलन अंतर्गत आगे बड़ा दिया गया है। जोकि होली तक लागू रहेगा।