LIVE Kalyan Singh Trayodashi Rites: सीएम योगी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज बनाने का एलान किया

LIVE Kalyan Singh Trayodashi Rites: सीएम योगी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज बनाने का एलान किया
  • पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार सुबह ही शुरू हो गया। पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सांसद साक्षी महाराज एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने श्रदांजलि दी।

अलीगढ़ । हवन के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार सुबह ही शुरू हो गया। प्रसाद ग्रहण करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए अतिथियों का आना शुरू हो गया। दोपहर में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अतरौली पहुंच गए और पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की पत्‍नी रामवती के पैर छूकर आर्शीवाद लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबू जी का त्रियोदशी कार्यक्रम हो रहा है। हम सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ आये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक छोटे से गांव में जन्म लेकर समाज सेवा का जो संकल्प लिया था।, वह उन्होंने जीवन भर निभाया। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली, वह उन्होंने बखूबी निभाई। उन्होंने पार्टी, सरकार व संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से काम किया। उन्होंने पूरे संकल्प से अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि, वह किसी भी त्याग से पीछे नहीं हटे। 1992 में राम मंदिर के लिए विवादित ढांचे के मामले में पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। उत्तर प्रदेश के अंदर भय मुक्त व ईमानदार सरकार दी। उन्होंने गरीबों व दबे कुचलों के लिए काम किया। उनके लिए कार्य किया। बाबू जी ने सभी कार्य पूरी निष्ठा से किये। सीएम के साथ राज्यपाल के रहते अच्छा कार्य किया। राम मंदिर के लिए ढांचे गिराने के मामले में अपनी जिम्मेदारी ली। वह देश मे कुछ विरले लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपने सामने राम मंदिर का निर्माण होता देखा है। उन्होंने कहा कि जो

संघर्ष  रामजन्‍म भूमि के लिए हुए था, उसके महान योद्धा बाबू जी थे। उन्होंने इस आंदोलन से जुड़े सभी लोगों में आगे की पंक्ति के योद्धा थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के लिये दिया। उनकी सादगी भी काफी अच्छी थी। उन्होंने समाज को भय मुक्त प्रशासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाबू जी के।लिए निर्णय लिया है कि लखनऊ का कैंसर संस्थान स्वगीय बाबू जी के नाम से होगा। इसमे एक प्रतिमा भी लगेगी। बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज भी इन्हीं के नाम से होगा। अतरौली भी 1962 से बाबू जी के जीवन से जुड़ा रहा है।

jagran

jagran

पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य, सांसद साक्षी महाराज एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने श्रदांजलि दी। अमेठी की विधायक अदिति सिंह विधायक व वरिष्‍ठ नेता कुसुम राय ने श्रद्धा सुमन अपर्ति किए। सीएम योगी ने कल्याण सिंह की पत्नी रामवती के पैर छू कर आर्शीवाद लिया।

राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागने में क्षण भर नहीं सोचा: शाही

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के तेरहवीं संस्कार में पहुंचे। उन्होंने कल्याण सिंह को लेकर कहा कि वह विराट व्यक्तित्व के धनी थे। 1982 में उनसे संपर्क हुआ था। पूर्वांचल में उनका पहला दौरा कराया था, तब से अब तक उनका हमेशा साथ रहा। वह अत्यंत दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति थे। उन्होंने राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागने पर पलभर नहीं सोचा था।

हवन के बाद ब्रह्मभोज की शुरूआत हुई।ब्राह्मणों को आदर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उनके नाती व सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ब्राह्मणों को आदर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया। इसी के साथ ग्रामीणों के प्रसादी का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। फिलहाल, दोनों क्षेत्रीय पंडाल में प्रसाद का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें एक बार में पांच हजार के करीब प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि, अभी वीआइपी का आना शुरू नहीं हुआ है। दोपहर 12 बजे से उनके आने की संभावना है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त को निधन हो गया था। 23 अगस्त को नरौरा स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। बुधवार को त्रयोदशी संस्कार को लेकर एक हफ्ते से तैयारियां चल रही थीं। हालांकि, एक दिन पहले बारिश शुरू हो गई थी, इससे तैयारियों में कुछ दिक्कत हुई। मगर, बुधवार को सुबह मौसम ठीक रहा। बादल तो छाए रहें, हल्की बूंदाबांदी भी हुई मगर बारिश नहीं हुई। इसलिए सुबह 10.30 बजे से अतरौली में ब्रह्मभोज की शुरुआत हो गई थी। सुबह हवन हुआ, उसके बाद ब्राह्मणों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ब्राह्मणों को प्रसाद ग्रहण कराने में जुट गए। इसी के साथ ग्रामीणों के आने का तांता शुरू हो गया। त्रयोदशी संस्कार में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है। इसलिए सुबह जल्दी कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई है। करीब 1600 हलवाई भोजन बनाने में लगे हुए हैं।

jagran

अभी दोनों क्षेत्रीय पंडाल में प्रसाद की शुरुआत हुई है। दोपहर 12 बजे से वीआइपी के आने की शुरुआत होगी। उसके बाद व्यवस्थाएं बढ़ जाएंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1.30 बजे आएंगे। वह करीब एक घंटे रुकेंगे। राज्यस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड के राज्यपाल वेबी रानी मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, नरेंद्र सिंह तोमर समेत तमाम दिग्गज नेता आएंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश, संगठन महामंत्री सुनील बंसल आदि आएंगे।

jagran

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आज होने वाले त्रयोदशी संस्कार को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर तैनात हो गए। अतिथियों को ध्‍यान में रखते हुए वाहनों का रूट भी बदल दिया गया है। कार्यक्रम दौरान होने वाली श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के भाग लेंगे। वीआइपी को ध्‍यान में रखते हुए तीन अलग से हेलीपैड बनाए गए हैं। डीएम सेल्‍वा कुमारी जे ने निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

ये है खास अतिथियों के आगमन का शिडयूल 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र दोपहर 11:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा, जो कि 12:44 बजे अतरौली में बने हेलीपैड पर उतरेगा। करीब एक घंटे वह यहां रुकेंगे। पौने दो बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सुबह 8:30 बजे दिल्ली से कार द्वारा अतरौली के लिए रवाना होंगी। एक बजे धनीपुर एयरपोर्ट से राजकीय विमान से देहरादून के लिए रवाना होंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 बजे लखनऊ से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:25 बजे उनका हेलीकाप्टर कस्बे के महर्षि दयांनद इंटर कालेज में उतरेगा। डेढ़ से ढाई बजे तक श्रद्धांजलि सभा में रुकेंगे। इसके बाद इसी हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए वापस हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी राजकीय विमान से अलीगढ़ आएंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, नरेंद्र सिंह तोमर, फगन सिंह कुलस्ते, एसपी सिंह बघेल भी सड़क मार्ग से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश राणा, सुरेश खन्ना व गिरीश चंद्र यादव भी में कार्यक्रम में पहुचेंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम स्‍थल पांच जोन में बांटा

अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से अतरौली के कार्यक्रम स्थल तक प्रशासन ने तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल को पांच जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया है। 40 से अधिक मजिस्ट्रेटों के अलावा मंडल के तीन हजार पुलिस कर्मियों सुरक्षा में लगाया गया है। बुधवार की सुबह से ही क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहन अतरौली की तरफ नहीं जाने दिया गया।


विडियों समाचार