नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से लगातार दो दिनों तक ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई। इस मामले में आज फिर राहुल गांधी से ईडी पूछताछ करेगी। हालांकि, दूसरे दिन कांग्रेस के भारी विरोध और सियासी संग्राम के बीच ईडी ने राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, राहुल की पूछताछ के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
LIVE: ED दफ्तर में राहुल की पेशी से पहले कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, सीएम अशोक गहलोत बोले- ‘खतरे में हैं लोकतंत्र’

- National Herald Case LIVE: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की तीसरे दिन ईडी दफ्तर में पेशी से पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा।
-
10:18 AM, 15 Jun 2022
पूरा देश इस घटना को देख रहा है- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए ये होता है। लेकिन उन्हें ये बहुत महंगा पड़ेगा। आप कार्यकर्ता-नेता को कार्यालय में आने से प्रतिबंध लगाा रहे हैं। आप किसी को एक सीमा तक दबा सकते हैं उससे ऊपर नहीं। पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है।
-
10:16 AM, 15 Jun 2022
भूपेश बघेल बोले- केंद्र सरकार की नाकामियों को राहुल ने किया उजागर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों, क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है, उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है और वो राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे, ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी।
-
10:03 AM, 15 Jun 2022
केंद्र सरकार पर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी की तीसरे दिन ईडी दफ्तर में पेशी से पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा, क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं।
-
09:47 AM, 15 Jun 2022
कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल के समर्थन में लगे नारे
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।
-
09:42 AM, 15 Jun 2022
कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी आज लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पेश होंगे। इस बीच कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही वहां बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं।
-
09:31 AM, 15 Jun 2022
कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ होने वाली है।
-
08:55 AM, 15 Jun 2022
राहुल गांधी से आज भी होगी पूछताछ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित कथित मनी लान्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी पूछताछ