नई दिल्ली । आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचीं मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात की।
Live: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नामांकन किया दाखिल,पीएम मोदी समेत कई नेता रहे मौजूद

- NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी…राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जदयू और बीजद के समर्थन की घोषणा के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है।
-
01:12 PM, 24 Jun 2022
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी से मांगा समर्थन
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा: सूत्र
-
01:10 PM, 24 Jun 2022
उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने के बाद संसद से बाहर निकलीं
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने के बाद संसद से बाहर निकलीं। पीएम मोदी के साथ कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम उनके साथ मौजूद थे
-
12:41 PM, 24 Jun 2022
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन दाखिल
एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज पीएम मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
#WATCH NDAs Presidential candidate Droupadi Murmu files her nomination today in the presence of PM Modi, Union cabinet ministers & CMs of BJP & NDA-ruled states pic.twitter.com/ennt3naoCB
— ANI (@ANI) June 24, 2022
-
12:17 PM, 24 Jun 2022
आदिवासी वोट से 18 विधानसभा और 2024 लोकसभा का गणित सेट; ये है भाजपा की रणनीति
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने अगले ढाई साल में होने वाले चुनावों की रणनीति तैयार कर ली है। वर्ष 2024 में लोकसभा के साथ ही इस दौरान 18 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –
-
12:10 PM, 24 Jun 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे संसद भवन
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the Parliament ahead of the filing of nomination by NDAs Presidential election candidate Droupadi Murmu pic.twitter.com/3T3ZBBNV29
— ANI (@ANI) June 24, 2022
-
12:03 PM, 24 Jun 2022
भाजपा सोशल इंजीनियरिंग में विश्वास करती है- प्रह्लाद जोशी
भाजपा सोशल इंजीनियरिंग में विश्वास करती है इसलिए सब वर्ग के लोगों को संवैधानिक पदों पर बैठाना प्रधानमंत्री की सोच है। सबको उनका समर्थन करना चाहिए था। हम अपील करते हैं कि इतनी बड़ी जनजातिय नेता हैं उनको सर्वसम्मति से चुनाव करना चाहिए था: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी pic.twitter.com/BLDMzpjOIJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
-
11:59 AM, 24 Jun 2022
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करने पहुंचीं संसद
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं। pic.twitter.com/njqllAxtiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
-
11:47 AM, 24 Jun 2022
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं संसद भवन
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं। pic.twitter.com/tTzZv3NtEc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
-
11:45 AM, 24 Jun 2022
जनजाति समाज के लोग गौरव का पल – अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- सारे भारत के लोग और खासकर आदिवासी, जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की एक आदिवासी, जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। आज़ादी के लंबे कालखंड के बाद ऐसा अभूतपूर्व फैसला हुआ है। यह ऐतिहासिक निर्णय हुआ है।
-
11:41 AM, 24 Jun 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा पहुंचे संसद भवन
दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा संसद भवन पहुंचे। pic.twitter.com/ooMu6WZxPC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
-
11:39 AM, 24 Jun 2022
भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी – अश्विनी कुमार चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।
-
11:36 AM, 24 Jun 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे संसद भवन
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंचे। pic.twitter.com/S9eG3138kP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
-
11:33 AM, 24 Jun 2022
जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश – CM मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा- जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश में है इसलिए एक जनजातीय उम्मीदवार को मौका देकर बहुत अच्छा काम किया है। UPA अगर सर्वसम्मति से NDA के उम्मीदवार का समर्थन करेगी तो देश में अच्छा संदेश जाएगा।
-
11:17 AM, 24 Jun 2022
यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ‘जेड (Z)’ श्रेणी सुरक्षा
केंद्र ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जेड (Z) श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया: सूत्र
-
11:12 AM, 24 Jun 2022
विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं – रेणु देवी
बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा- विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने।
-
11:06 AM, 24 Jun 2022
5 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली- गिरीराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा- पहले अनुसुचित समाज के राम नाथ कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
-
11:04 AM, 24 Jun 2022
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना, एनडीए का उचित निर्णय
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई दिल्ली पहुंचे हैं, उन्होंने कहा- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं। वह विनम्र पृष्ठभूमि से है, अच्छी तरह से शिक्षित है और विधायक के रूप में अच्छा कौशल रखती है। एनडीए ने उचित निर्णय लिया है, यह समाज के आदिवासी वर्गों को अच्छा संदेश देगा।
-
10:54 AM, 24 Jun 2022
समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध- सीएम धामी
उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने दिल्ली में कहा – द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं। यह समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के लिए विभिन्न कल्याण और विकास कार्य किए जा रहे हैं।
-
10:49 AM, 24 Jun 2022
भूपेंद्र यादव और गिरिराज सिंह समेत कई नेता पहुंचे संसद भवन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव और गिरिराज सिंह और बीजद नेता डॉ. सस्मित पात्रा भी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल में संसद भवन पहुंचे।
-
10:38 AM, 24 Jun 2022
सुप्रीम कोर्ट ने जकिया जाफरी की याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन राज्य के सीएम नरेंद्र मोदी और कई अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी।
-
10:27 AM, 24 Jun 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे संसद
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।
-
10:00 AM, 24 Jun 2022
यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए दाखिल करेंगे नामांकन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
-
09:57 AM, 24 Jun 2022
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से संसद के लिए हुई रवाना
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से संसद के लिए रवाना हुई। आज वो अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
-
09:20 AM, 24 Jun 2022
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,336 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,336 नए मामले सामने आए। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है।
-
09:15 AM, 24 Jun 2022
जाकिया जाफरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2002 गुजरात दंगे में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नरेंद्र मोदी, तत्कालीन गुजरात के सीएम और अब पीएम और कई अन्य लोगों को दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी की याचिका पर आज अपना फैसला सुनाएगा।
-
08:53 AM, 24 Jun 2022
द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में दाखिल करेंगी अपना नामांकन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।