पटना। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार (Mahagathganbandhan Government of Bihar) आज विधानमंडल के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा (Bihar Assembly) में विश्वास मत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Dy.CM Tejashwi Yadav) की इस गठबंधन सरकार को 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। जबक, विपक्ष के पास भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केवल 76 विधायक हैं।
विधानसभा के सत्र के दौरान आज स्पीकर विजय सिन्हा (Speaker Vijay Kumar Sinha) हटाए जा सकते हैं। सत्ता पक्ष ने उनको हटाने की नोटिस दे रखी है। सदन में प्रारंभिक संबोधन के बाद अगर स्पीकर ने त्यागपत्र नहीं दिया तो उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान हंगामे के भी आसार हैं।
Bihar Assembly Session LIVE Update:
LIVE Bihar Assembly Session: आज CM नीतीश हासिल करेंगे विश्वास मत, हटाए जाएंगे स्पीकर विजय सिन्हा

- LIVE Bihar Assembly Session: बिहार विधानमंडल के विशेष सत्र में आज हंगामे के आसार हैं। आज विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार विश्वास मत हासिल करेगी तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफा नहीं देने पर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-
07:10 AM, 24 Aug 2022
विधानसभा में संवैधानिक संकट व हंगामे के आसार
बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा अगर अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं देते हैं तो संवैधानिक संकट खड़ा हो जाएगा। स्पीकर पहले ही अविश्वास प्रस्ताव को अवैधानिक बता चुके हैं। ऐसे में आज विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हो सकता है।
-
06:56 AM, 24 Aug 2022
बिहार विधानसभा के सत्र में आज क्या-क्या, जानिए
विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले स्पीकर विजय सिन्हा का संबोधन होगा। फिर, उन्हें हटाने का संकल्प लाया जाएगा। अगर वे स्वीकृति देते हैं तो उन्हें विमर्श के लिए आसन छोड़ना पड़ेगा। स्पीकर के त्यागपत्र नहीं देने या अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकर करने पर सांवैधानिक संकट से इनकार नहीं किया जा सकता है। उनके त्यागपत्र देने की स्थिति में डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी विधानसभा संचालन की जिम्मेवारी निभाएंगे। उनकी अध्यक्षता में सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।
-
06:42 AM, 24 Aug 2022
सबसे पहले स्पीकर विजय सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा की आज की कार्यवाही सदन के नेता की हैसियत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राय पर तय कार्यसूची के आधार पर चलेगी। कार्यसूची का पहला विषय स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस है। इसके समापन के बाद ही कोई दूसरा काम होगा। मंत्री विजय चौधरी ने स्पीकर के त्यागपत्र नहीं देने से उत्पन्न संवैधानिक संकट के लिए बीजेपी काे जिम्मेदार करार दिया है।
-
06:35 AM, 24 Aug 2022
विधान परिषद में सभापति के लिए नामांकन करेंगे देवेश ठाकुर
विधान परिषद में देवेश चंद्र ठाकुर सभापति पद के लिए नामांकन करेंगे। सरकार ने ठाकुर को महागठबंधन की ओर से सभापति का उम्मीदवार बनाया है।
-
06:34 AM, 24 Aug 2022
हटाए जा सकते हैं स्पीकर विजय कुमार सिन्हा
बिहार विधानसभा में बुधवार का दिन अति महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। सत्ता पक्ष ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने की नोटिस दे रखी है। स्पीकर के समर्थन में पर्याप्त संख्या में विधायक नहीं है। ऐसे में उनका हटना तय है। सदन में प्रारंभिक संबोधन के बाद अगर उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया तो उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-
06:33 AM, 24 Aug 2022
नीतीश कुमार की नई सरकार प्राप्त करेगी विश्वास मत
बिहार विधानमंडल के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन आज बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार विश्वास मत प्राप्त करेगी। महागठबंधन की इस सरकार को विश्वास मत प्राप्त हो जाएगा, क्योंकि इसके पास 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। जबकि, विपक्ष के पास बीजेपी के 76 विधायक हैं।