LIVE Bharat Bandh: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देशव्यापी बंद आज, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

LIVE Bharat Bandh: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देशव्यापी बंद आज, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली । नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। उन्होंने यह फैसला केंद्र सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद लिया है। किसान यूनियनों ने शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान करते हुए अपने आंदोलन को तेज करने का फैसला किया और कहा कि वे सरकार द्वारा प्रस्तावित किए जा रहे कृषि कानूनों में संशोधन से संतुष्ट नहीं हैं। दोनों के बीच कल (बुधवार) को फिर बातचीत होनी है।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों और कुछ गैर-भाजपा शासित राज्यों में बंद का असर पड़ने की संभावना है। किसान नेताओं ने कहा कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। लगभग सभी विपक्षी दलों और कई ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ और किसानों का समर्थन करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुरक्षा कड़ी करने और कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है

LIVE Bharat Bandh Updates

– महाराष्ट्र: स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने बुलढाणा के मलकापुर में आज एक ट्रेन को रोक दिया। बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से उन्हें हटाया और हिरासत में ले लिया।

दोपहर 3 बजे तक ‘चक्का जाम’ 

क्रांति किसान यूनियन के पंजाब इकाई के अध्यक्ष दर्शन पाल ने सोमवार को कहा कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक ही ‘चक्का जाम’ रहेगा। राजनीतिक पार्टियों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि लोगों को विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर यातायात अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी

हरियाणा पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि आंदोलनकारी किसान हरियाणा के भीतर विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर धरने पर बैठ सकते हैं और उन्हें कुछ समय के लिए अवरुद्ध सकते हैं। जाम का सबसे ज्यादा असर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच  दिखने उम्मीद है। इसके चलते मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-अंबाला (NH-44), दिल्ली-हिसार (NH-9), दिल्ली-पलवल (NH-19) और दिल्ली से रेवाड़ी (NH-48) हाईवे कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकता है।


विडियों समाचार