LIVE Bangarmau By Election Result 2020: पाचवें राउंड में 4867 वोट से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी

LIVE Bangarmau By Election Result 2020: पाचवें राउंड में 4867 वोट से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी

उन्नाव । उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना दही चौकी स्थित वेयर हाउस में शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर पूरी सुरक्षा की गई है और अफसर भी घूम घूमकर मतगणना टेबल का जायजा ले रहे हैं। सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए। सभी को कोविड नियमों के पालन के साथ प्रवेश दिया गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की काउंटिंग हुई और फिर इवीएम निकालकर वोटों की गणना शुरू की गई है। ईवीएम के बाहर आने के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हैं।

LIVE Bangarmau By Election Result Updates

  • पांचवां राउंड : पांचवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी 4867 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 10225, सपा को 5578, कांग्रेस को 4094 और बसपा को वोट मिले हैं।
  • चौथा राउंड : चौथे चक्र में मतगणना के बाद भाजपा 3143 वोट से आगे रही है। भाजपा को 7786, सपा को 4643, कांग्रेस को 3139 और बसपा को 2094 मत मिल चुके हैं।
  • तीसरा राउंड : मतगणना के तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 1724 वोट से बढ़त बना रखी है। भाजपा के श्रीकांत कटियार को 5599, सपा के सुरेश पाल को 3875, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 2087 और बसपा के महेश पाल को 1623 मिले हैं।
  • दूसरा राउंड : मतगणना के दूसरे चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा को 3809, सपा को 2462, कांग्रेस को 1350 और बसपा को 517 वोट मिल चुके हैं।
  • पहला राउंड: प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। भजपा को 2033, सपा को 997, बसपा को 517 और कांग्रेस को 762 वोट मिले हैं।
  • पहला रुझान पोस्टल बैलट की गिनती के बाद आया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाकर आगे चलना शुरू किया है।

बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वोटों की गिनती दही चौकी स्थित वेयरहाउस में की जा रही है।मतगणना के 14 राउंड पूरे होते ही विधानसभा में प्रत्याशी की हार-जीत तय होने लगेगी। मतगणना 14 टेबल पर होगी। जहां प्रत्येक टेबल पर 14 बूथों पर पड़े वोट गिने जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,43,008 मतदाताओं के बीच 1,73,403 ने वोट डाले थे।

दोपहर तक चलने वाली मतगणना के कुल 37 राउंड होंगे। 136 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना कार्य की निगरानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन की गई है। विधानसभा क्षेत्र के 507 पोलिंग बूथों पर मत पड़े थे। उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे, लेकिन मैदान में आठ दलीय और दो निर्दलीय प्रत्याशी सहित कुल 10 प्रत्याशी रहे। मतगणना स्थल पर अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए हैं, मतगणना स्थल पर सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा।

यातायात रोकने को कराई बैरीकेडिंग

वेयरहाउस के चारों और औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 200 मीटर दायरे तक प्रशासन ने बांस और बल्लियों की बैरिकेङ्क्षडग करवाई है। जहां से यातायात को रोक दिया जाएगा। बैरीकेडिंग पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी जहां पर पास दिखाए जाने के बाद ही वेयरहाउस हाऊस की ओर जाने की अनुमति होगी।

मतदाताओं पर एक नजर

162 बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता——3,43,008

महिला मतदाता—1,55,580

पुरुष मतदाता——1,87,397

कुल पड़े मत——–1,73,403

कुछ ऐसी है मतगणना व्यवस्था

मतगणना टेबल—-14

मतगणना राउंड—-37

मतगणना कर्मी—–136

एक टेबल पर एक साथ 14 बूथ की गणना होगी।