श्रीमद भागवत का श्रवण करने से होता है मानव का कल्याण: अजय

श्रीमद भागवत का श्रवण करने से होता है मानव का कल्याण: अजय
  • सहारनपुर में श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करतीं श्रद्धालु महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। कथाव्यास अजय किरण महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भागवत पढऩी व सुननी चाहिए।

कथाव्यास अजय किरण महाराज आज यहां दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कालोनी स्थित ईस्ट सिद्ध मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनष्य को जीना व भगवान से सीधे जोडऩा सिखाती है। इसलिए मनुष्य को हमेशा श्रीमद भागवत कथा सुननी चाहिए।

श्रीमद भागवत में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद श्रीकृष्ण की अठखेलियों व बचपन की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप व गोपियों के साथ की गई अठखेलियों की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत की पूजा-अर्चना की गई।

तत्पश्चात विधिविधान के साथ मां बगलामुखी व भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान रामावतार शर्मा, राजेश शर्मा, सुधीर सिंह, ओ. पी. शर्मा, विमल पंवार, अनिल राणा, सरवेश शास्त्री, मयंक शर्मा, मनोज शर्मा, ऋतेश शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।