शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।

फतेहपुर [24CN]। थाना फतेहपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 5 लीटर शराब खाम बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सतेंद्र नागर व उपनिरीक्षक करण नागर के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस ने अलावलपुर रोड से एक शराब तस्कर जावेद पुत्र राशिद निवासी हरिजन कालोनी कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर को दबोचकर उसके कब्जे से 5 लीटर शराब खाम बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।