लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल ने किया शरबत का शिविर आयोजित
- सहारनपुर में लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा आयोजित शरबत शिविर का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल के तत्वावधान में आयोजित मीठे शरबत वितरण शिविर में राहगीरों को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत दिलाने का काम किया गया। लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा स्थानीय जनकपुरी चौक पर आयोजित मीठे शरबत के शिविर का गर्मी में प्यास से व्याकुल हजारों राहगीरों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनीन पुरी ने कहा कि भीषण गर्मी व प्यास से राहगीरों को राहत देने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है और भविष्यम में भी जनसेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान मंजीत सिंह, मनीष वालिया, बी. एस. जुनेजा, संजय भसीन, एस. के. आहुजा, प्रवीर सिंह, अरविंद पाल चावला, विपिन गगनेजा, वी. एन. वालिया, राजेश बतरा, पूजा वालिया, सक्षम वालिया आदि मौजूद रहे।
