राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर लायन्स क्लब ने किया चिकित्सकों का सम्मान

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर लायन्स क्लब ने किया चिकित्सकों का सम्मान
  • सहारनपुर में लायंस क्लब द्वारा सम्मानित किए गए चिकित्सक।

सहारनपुर। लायन्स क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर मंगलवार देर शाम एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब ने नव लायन वर्ष 2025-26 के प्रथम दिन को विशेष बनाते हुए शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन्स क्लब इंटरनेशनल मंडल 321 सी-1 के मंडलाध्यक्ष पी.एम.जे.एफ. विनय सिसोदिया रहे। उनके सानिध्य में डॉ. विक्रांत मेहंदीरत्ता, डॉ. मानसी मेंदीरत्ता, डॉ. राजेश नारंग व डॉ. मुदित नारंग को माल्यार्पण कर व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष संजय लूथरा और सचिव मंजीत सिंह ने बताया कि एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य महान चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देना है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज में भगवान का रूप होते हैं, जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता की सेवा की। कई डॉक्टरों ने तो अपनी जान तक कुर्बान कर दी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, डी.एस. जुनेजा, शीतल टंडन, संजय भसीन, चरनजीत सिंह, सुनील पुरी सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में डॉक्टरों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *