shobhit University Gangoh
 

समान विचारधारा की पार्टियों को मिलकर लडऩा चाहिए चुनाव

बेहट [24CN]। कांग्रेस के राष्ट्रीय व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी एक जाति व धर्म की पार्टी नहीं है बल्कि सभी धर्म व जाति के लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। यदि सब समान विचारधारा की पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को हरा सकती हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक इमरान मसूद बेहट में बोबी कर्णवाल के फार्म हाऊस पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों व अगड़ों की बात न कर भारतीयता की बात करती है। इसलिए आज देश व प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ भाजपा का मुकाबला करने के लिए खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी भाजपा का मुकाबला कर सकती है तो वह एकमात्र कांग्रेस ही है।

आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में नौजवान, गरीब व मजदूर सभी धर्म के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ही जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। सब समान विचारधारा की पार्टी अगर मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को करा सकती हैं। इसलिए समान विचारधारा के लोगों को आगे आना चाहिए।

इस दौरान विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, आचार्य प्रमोद कृष्णन, पूर्व सांसद मीम अफजल, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, संजीव कर्णवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रिजवान मलिक, चौ. ताहिर पहलवान, डा. माजिद, मा. जमील, जहीर राव, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia