भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हर घर ग्यारह दीप जलाओ

देवबंद [24CN]: ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के द्वारा सोमवार को चंदेना कोली गांव में हुई बैठक में अक्षय तृतीया पर होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर चर्चा की गई।

गांव चन्दैना निवासी ब्लाक अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा के आवास पर हुई बैठक में जिला व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के बारे में चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि सुबह के समय हर ब्राह्मण परिवार भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना करेगा। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने अपने घरों पर कम से कम ग्यारह दीपक जलाने का आह्वान किया गया। बैठक में इस दौरान ओम प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश जोशी, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, विनोद शर्मा, लिटिल शर्मा, संजय शर्मा, शुभम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।