shobhit University Gangoh
 

मिलजुलकर करें साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला: चिश्ती

मिलजुलकर करें साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला: चिश्ती
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर [24CN]। समाजसेवी सैय्यद सलमान चिश्ती ने कहा कि हिंदुस्तान की सरजमीं पर हिंदू मुस्लिम सदा से साथ रहते आए हैं। भविष्य में भी हम आपसी भाईचारा कायम रखेंगे। इसके लिए हमें चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

सैय्यद सलमान चिश्ती आज यहां हॉस्पिटल रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने हिंदू व मुस्लिमों से साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया।

सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यदि मनुष्य का दिमाग तभी स्वस्थ रहता है, जब उसका शरीर भी स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपना शरीर फिट रखना चाहिए ताकि मनुष्य बीमारी से बचा रहे। इस दौरान नदीम हुसैन, मौहम्मद तनवीर, मौहम्मद शाहबाज, आयशा खान, मौहम्मद आजम शाह, मौ. अमान, मौ. तकी, रूकैया खान, उमर आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia