तहसील सदर में चलाया गया विधिक साक्षरता अभियान

- सहारनपुर में विधिक प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते न्यायिक अधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील सदर परिसर में उपस्थित व्यक्तियों से सम्पर्क कर उसे पैम्पलेट का वितरण किया गया तथा उन्हें प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्था केन्द्र एंव अनेक सरकारी योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही उनको योजनाओं के के बारे में उपलब्ध सामग्री भी उपलब्ध करायी गई।
जनपद न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एनजीओ एफबीडी के कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने ग्रामी मण्डी गुरूद्वारा रोड सहारनपुर में डोर टू डोर कम्पेन एवं जागरूकता रैली के माध्यम से प्राधिकरण की योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं के बार में बताया। बताया गया कि गरीब एवं निसहाय व्यक्ति को नि:शुल्क कानूनी सहायता विधिक सेवा प्राधिकरण उपलब्ध करायेगा जिसका कार्यालय दीवनी कचहरी में स्थित है। यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रत्येक दिन मध्यस्थता केन्द्र संचालित किया जाता है जिसमें आमजन अपनी कोई भी समस्या प्रार्थनापत्र देकर प्रस्तुत कर सकते है। दूसरे पक्षकार को बुलाकर दोनो पक्षो के मध्य सुलह कराने का प्रयास किया जायेगा। तहसील विधिक सेवा समिति सदर, देवबन्द, बेहट, नकुड एवं रामपुर मनिहारन में भी डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगो को कानूनी सहायता के बारे में बताया तथा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गयी प्रचार सामग्री लोगो में वितरित की गयी।