जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

सहारनपुर [24CN]। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहारनपुर के तत्वावधान में प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हृषीकेश पाण्डेय ने बताया कि विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्रम कार्यालय के सहयोग से मै0 गोयल ईट उत्पादन समिति (मार्का गगन) ग्राम मनवी खुर्द तहसील सदर जिला सहारनपुर पर लगाया गया जिसमें प्रवासी मजदूरो के विषय मे जानकारी दी गयी तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। भटटे पर उपस्थित श्रमिको को प्रवासी कर्मकार (नियाजन सेवा शर्त) अधिनियम 1979,बंधित श्रम पद्वति (उत्पादन) अधिनियम 1979 बाल किशेर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम 1976के प्राविधानो एवं अधिनियमो के अन्तर्गत श्रमिको को मिलने वाले अधिकारो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर महिला उत्पीडन के साथ साथ योन रोकथाम, (निषेध और निवारण) अधिनियम 213 के प्राविधानो की जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि यदि किसी श्रमिकों का कोई वाद न्यायालय में चल रहा है और उसके पास अधिवक्ता नहीं है तो उसे नियमानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होने 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया। उक्त के अतिरिक्त भटठे पर नियोजित पात्र कर्मकारो/श्रमिको को शत-प्रतिशत कोविड संबधित वैक्सीनेशन व उनके 15 से 18 वर्ष के बच्चो के भी वैक्सीनेशन कराने तथा करोनो प्रोटोकाल सुनिश्चित करने के निर्देश भटठा स्वामी को मौके पर दिये गये। इस अवसर पर श्री के0पी0सिहॅ श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं श्री शैलेन्द्र शिवम त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी,प्रतिष्ठान स्वामी श्री प्रेम गोयल सहित काफी संख्या में श्रमिक मौजूद थें।