• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा में शामिल हुए नेता तुरंत पार्टी छोड़ दें : सांसद लॉकेट चटर्जी

  • June 10, 2021
स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा में शामिल हुए नेता तुरंत पार्टी छोड़ दें : सांसद लॉकेट चटर्जी
  • हुगली से भाजपा सांसद व प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी कहा है कि ऐसे नेता जो स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ कर चला जाना चाहिए। ऐसे लोग स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे।

कोलकता। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कई नेता चुनाव नतीजों के बाद अब घर वापसी की तैयारी में हैं। इसको लेकर लगातार सियासी अटकलें जारी है। इन सबके बीच हुगली से भाजपा सांसद व प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि ऐसे नेता जो स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ कर चला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलोगों को पहले ही इसका आभास हो गया था। ऐसे लोग स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भाजपा में शामिल हुए थे।

सिंगुर स्थित नसीबपुर गांव में वज्रपात में मौत की शिकार हुई सुष्मिता कोले के स्वजनों से मिलने उनके घर पहुंचीं लाॅकेट ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा सांसद ने इस दौरान सुष्मिता कोले के स्वजनों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। लॉकेट ने आगे कहा कि ऐसे लोगों के पार्टी छोड़ने से भाजपा का कुछ नही बिगड़ेगा, क्योकि बीते विधानसभा चुनाव में बंगाल के दो करोड़ 80 लाख लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। भाजपा के कार्यकर्त्ता एवं नेता एक साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाते गए कहा कि चुनाव के बाद से हिंसा से डर कर लगभग एक लाख भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़कर भागे हुए है। इसके अलावा लाॅकेट ने आरोप लगाया कि वज्रपात होने की अग्रिम सूचना अगर सरकार द्वारा पहले से दी जाती तो इतनी बड़ी संख्या में लोग नही मरते। मालूम हो कि सात जून को मूसलाधार बारिश के समय वज्रपात से हुगली जिले में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पूरे राज्य में इसकी चपेट में आने से 32 लोगों की मौत हुई है।

भाजपा में आए कई नेता चल रहे हैं असंतुष्ट

बताते चलें कि हाल में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में से कई असंतुष्ट चल रहे हैं। इनमें पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता, शुभ्रांशु राय सरीखे कई नेता शामिल हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इस बात की लगातार अटकलें चल रही है कि वे लोग घर वापसी के लिए लगातार कोशिश में जुटे हैं। इसके अलावा कई नेता पार्टी में वापसी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सार्वजनिक तौर पर गुहार लगा चुके हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

  • March 21, 2026
नकुड क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गयी ईद

नकुड क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गयी ईद

  • March 21, 2026
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च विश्वविद्यालय, जयपुर ने हेल्थ मैनेजमेंट और उससे जुड़े क्षेत्रों में एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च विश्वविद्यालय, जयपुर ने हेल्थ मैनेजमेंट और उससे जुड़े क्षेत्रों में एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  • March 21, 2026
संभल में ईद के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, पथराव में कई लोग घायल

संभल में ईद के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, पथराव में कई लोग घायल

  • March 21, 2026
कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 20% की बढ़ोतरी- होटल, रेस्टॉरेंट, ढाबों के लिए राहत की खबर

कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 20% की बढ़ोतरी- होटल, रेस्टॉरेंट, ढाबों के लिए राहत की खबर

  • March 21, 2026
‘गौ रक्षक को मार दिया…’, फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

‘गौ रक्षक को मार दिया…’, फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

  • March 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया March 21, 2026
  • नकुड क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गयी ईद March 21, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च विश्वविद्यालय, जयपुर ने हेल्थ मैनेजमेंट और उससे जुड़े क्षेत्रों में एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए March 21, 2026
  • संभल में ईद के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, पथराव में कई लोग घायल March 21, 2026
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 20% की बढ़ोतरी- होटल, रेस्टॉरेंट, ढाबों के लिए राहत की खबर March 21, 2026
  • ‘गौ रक्षक को मार दिया…’, फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर March 21, 2026
  • मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल March 21, 2026
  • ईद पर ईरानी राष्ट्रपति ने दिया मुस्लिम देशों को पैगाम, “आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं” March 21, 2026
  • उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा- सीएम को ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए March 21, 2026
  • सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा March 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez