shobhit University Gangoh
 

स्वतंत्रता सेनानी पवन सिंह अमृत सरोवर का किया शिलान्यास

नकुड़ [24CN]। विकास खंड के गांव ढायकी में सरकार की योजना के अनुसार 47 लाख रूपए की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का नाम स्वतंत्रता सेनानी चौ. पवन सिंह ढायकी के नाम पर किया गया। अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ जिला पंचायत चेयरमैन चौ. मांगेराम ने किया।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा विभिन्न गांवों में स्थित तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव ढायकी के तालाब का नामकरण चौ. पवनसिंह ढायकी अमृत सरोवर रखा गया है। आज जिला पंचायत चेयरमैन चौ. मांगेराम ने अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौ. पवनसिंह के पुत्र चौ. अमरसिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला पंचायत चेयरमैन चौ. मांगेराम ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले व अंग्रेजी यातनाएं सहने वाले देश के महान सपूतों की वजह से ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्य योजना के अनुसार इस अमृत सरोवर का नाम स्वतंत्रता पवन सिंह के नाम पर रखा गया है। नागल के भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश को आजाद कराने में चौ. पवन सिंह ने अहम भूमिका अदा की। अंग्रेजी यातनाएं सही और जेल भी गए। आज भाजपा सरकार ने उनके नाम से गांव में अमृत सरोवर बनाकर सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सुशील चौधरी व जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र राणा ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी को जुलूस के रूप में अमृत सरोवर पर लाया गया।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पदमसिंह ढायकी, पूर्व प्रधान रकम सिंह, अजय चौधरी, पदम सिंह, रजनीश चौधरी, राहुल, विशेष, सन्नी, अनिल चौधरी, वेदपाल कोरी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, सतकुमार, अमरदीप सिंह, सतीश कुमार, जगमाल सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय चौधरी, रविंद्र चौधरी, मा. इलम चंद्र, राजेंद्र चौधरी, महावीर सिंह, अंकित, नोटू, मोहन सिंह, आजाद, संजय दत्त, प्रवीण वर्मा, चौ. बिरम, करण सिंह, नाथीराम, ईसम सिंह चरण सिंह, नित्तर कोरी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia