जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून जरूरी: सैफ

- सहारनपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर बैठक को सम्बोधित करते नगर निगम के पार्षद।
सहारनपुर [24CN] । नगर निगम के पार्षद हाजी इमरान सैफी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नई जनसंख्या नीति कानून जरूरी है। पार्षद इमरान सैफी आज यहां आली एहग्रान में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नई जनसंख्या नीति कानून जरूरी है क्योंकि जब तक कोई जनसंख्या नीति नहीं होगी, तब तक विकास के लिए कोई निश्चित योजना भी नहीं बनाई जा सकती। इसलिए सभी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए ताकि देश के संसाधनों के अनुरूप ही देश का सर्वांगीण विकास हो सके। बैठक की अध्यक्षता दिलशाद सैफी ने की। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि रिहान अली, शकील सैफी, जीशान सैफी, सैय्यद आजम, अकबर सैफी आदि मौजूद रहे।