shobhit University Gangoh
 

प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते कानून व्यवस्था पंगु हो गयी: माविया अली

प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते कानून व्यवस्था पंगु हो गयी: माविया अली
  •  साईकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता

देवबंद [24CN] : समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वः जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आहवान पर नगर व क्षेत्र में प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था महिला उत्पीडन बेरोजगारी, किसान विरोधी कानून, कमर तोड महगांई, महंगी शिक्षा, आजम खान की जेल से रिहाई, पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतो को लेकर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा, पूर्व विधायक माविया अली के नेत्रत्व में साईकिल रैली निकाली गई।

मिडिया से बातचीत करते कार्तिकेय राणा

इस दौरान मजनूवाला रोड से सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा के नेत्रत्व में भी रैली निकाली गई। रैली प्रकाश होटल से डाकबंगला, हाईवे होते हुऐ गुर्जरावाडा और मंगलौर चैकी पहुंची फिर वहंा से अनेक क्षेत्रों का भ्रमण करते हुऐ वापस प्रकाश होटल पर ही खत्म हुई। इस दौरान सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आजम खान पर जो अत्याचार किया जा रहा है वह पुरा देश देख रहा है साथ ही भाजपा सरकार में पुरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है जिसके विरोध में पुरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साईकिल रैली निकाली जा रही है। रैली में सिकंदर अली, अब्दुल कादिर खान, तंजीम खान, अशंुल तोमर, शफीक कुरैशी, अरशद मानकी, दानिश खान, मोहन राणा, कपिल राणा, कमलकांत त्यागी, बबल त्यागी, संजीव सैनी, कलीम कुरैशी, असद असंारी, नौशाद कुरैशी, भुरा राणा, कलीम गौरी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिडिया से बातचीत करते पूर्व विधायक माविया अली

उधर, पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते कानून व्यवस्था पंगु हो गयी है और लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है उन्होने कटाक्ष करते हुऐ कहा कि भाजपा नेता 25 से 50 हजार लोगों तक की रैलियंा करते है तब कोरोना की तीसरी लहर का डर नही होता और यदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कोई भी विरोध प्रर्दशन करते है तो उसमे कोरोना प्रोटोकाल की दुहाई दी जाती है। इस दौरान असद जमाल फैजी, डा0 राजेश शर्मा, अमित गुर्जर, हैदर अली, रमेश पवांर, फईम गोड, मो0 उमर, ऋषभ त्यागी, रवि गुर्जर, आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia