मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन निर्भया एक पहल पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

- प्रशिक्षण कार्य में वितरण किट के साथ महिलाएं।
देवबंद [24CN]: मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन निर्भया एक पहल पर तीन दिवसीय एवं एक दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ क्षेत्र के गांव तलहेडी खुर्द अंबेडकर भवन मे हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को प्रदेश के 75 जनपदों में निर्भया एक पहल कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऑनलाइन टीवी पर प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं वह अन्य लोगों ने देखा और सुना वही प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र सहारनपुर के सहायक प्रबंधक विशाल रावत एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप प्रजापति एवं महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रेखा देवी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीमा देवी, चौधरी ओमपाल सिंह क्षेत्रीय सदस्य किसान मोर्चा एवं राधा, लता देवी की उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ कराया गया एवं प्रशिक्षण कार्य में आई महिलाओं को किट भी वितरण की गई।