• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lakhimpur Kheri Case Update: लखीमपुर खीरी हिंसा में मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा की चार महीने बाद जेल से रिहाई

  • February 15, 2022
Lakhimpur Kheri Case Update: लखीमपुर खीरी हिंसा में मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा की चार महीने बाद जेल से रिहाई
  • Lakhimpur Kheri Case Update लखीमपुर खीरी में तिकुनियां कांड के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की करीब चार महीने के बाद जेल से रिहाई हो गई है। आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जमानत मिली है।

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के साथ देश की राजनीति को गरमा देने वाले लखीमपुर खीरी में तिकुनियां कांड के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की करीब चार महीने के बाद जेल से रिहाई हो गई है। आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जमानत मिली है।

लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में तीन अकटूबर को उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसानों तथा एक पत्रकार सहित आठ लोगों की मौत के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को मुख्य आरोपित बनाया गया। एसआइटी ने आशीष मिश्रा को आठ लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपित बनाकर दस अक्टूबर को जेल भेज दिया था। आशीष मिश्रा के वकील अवधेश सिंह ने मीडिया को बताया कि आज आशीष मिश्रा मोनू की जेल से रिहाई हो गई है। इस दौरान उनके शहर से बाहर जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को एसआईटी की करीब चार हजार पन्नों की चार्टशीट में मुख्य आरोपित बनाया गया है।

jagran

लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की आज रिहाई हो गई है। खीरी हिंसा के मुख्य आरोपित आशीष मिश्र मोनू की हाईकोर्ट से बीती 10 फरवरी को जमानत मंजूर हुई थी लेकिन, आदेश में धारा 302 व 120बी आइपीसी टाइप होने से छूट गया था। इसके बाद  बीती 11 फरवरी शुक्रवार को हाइकोर्ट में संशोधन अर्जी दाखिल की गई थी। सोमवार को हाईकोर्ट में संशोधन अर्जी मंजूर होने के बाद आशीष के अधिवक्ता ने यहां जिला जज की अदालत में जमानत धनराशि निश्चित करने के लिए अर्जी दी।

जिला जज ने सुनवाई के बाद तीन-तीन लाख की दो जमानतें व इसी धनराशि का मुचलका दाखिल करने पर आशीष को रिहा किए जाने के आदेश दिए थे। मंगलवार को संबंधित थानों से कोर्ट में सत्यापन पहुंचने के बाद कोर्ट ने आशीष मिश्र की रिहाई का आदेश जेल भेज दिया। आदेश जेल में रिसीव हो गया। कुछ औपचारिकता पूरी होने के बाद आज ही आशीष मिश्र को रिहा कर दिया गया ।

 

 


Post navigation

Prev
Next
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’

कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’

  • February 28, 2026
‘हम कुछ हद तक कर रहे समझौता’, ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा

‘हम कुछ हद तक कर रहे समझौता’, ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा

  • February 28, 2026
‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

  • February 28, 2026
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

  • February 28, 2026
इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए नई दिल्ली ने जारी की एडवाइजरी, ईरान के साथ बढ़ चुका है तनाव

इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए नई दिल्ली ने जारी की एडवाइजरी, ईरान के साथ बढ़ चुका है तनाव

  • February 28, 2026
अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज

  • February 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’ February 28, 2026
  • रेलवे पेंशनर्स समाज ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन February 28, 2026
  • बेहट व नकुड़  क्षेत्र में एसडीएम व आबकारी निरीक्षकों ने किया शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण February 28, 2026
  • त्यौहारों के मद्देनजर सहारनपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा February 28, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन February 28, 2026
  • भाकियु नई क्रांति ने की भारत अमेरिका टरेड डील समाप्त करने की मांग February 28, 2026
  • ‘हम कुछ हद तक कर रहे समझौता’, ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा February 28, 2026
  • ‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा February 28, 2026
  • अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप February 28, 2026
  • एक्स मुस्लिम ‘सलीम वास्तिक’ मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, ‘मेरा कत्ल करके…’ February 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez