• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lakhimpur Case: सामूहिक दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला कसकर की गई थी सगी बहनों की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • September 15, 2022
Lakhimpur Case: सामूहिक दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला कसकर की गई थी सगी बहनों की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • बुधवार की शाम दो सगी बहनों का शव संदिग्ध हालात में खैर के पेड़ से लटकता मिला था। आज उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी रस्सी से गला कस कर हत्या की गई थी।

लखीमपुर। थाना निघासन क्षेत्र में बुधवार की देर शाम जिन दो सगी बहनों के शव संदिग्ध हालात में खैर के पेड़ से लटकते मिले थे, उनकी रस्सी से गला कस कर हत्या की गई थी। उनके साथ सामूहिक  दुष्कर्म भी किया गया था। इसकी पुष्टि गुरुवार को उनके शवों के पोस्टमार्टम के बाद हुई है।

जिला मुख्यालय पर डा. राजेंद्र, डा. ओवैस अहमद और डा. अर्चना के पैनल ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम किए। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी संजीव सुमन और एडिशनल एसपी अरुण कुमार समेत कई सीओ और इंस्पेक्टर पूरे समय मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेता भी पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे। करीब 11:30 बजे पूर्वाहन में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से निघासन भेज दिया गया।

यह था पूरा मामला : बुधवार को दोपहर में दो सगी बहनों का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उनकी हत्‍या कर शव को एक पेड़ से लटका दिया था। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण के घर के आसपास गन्ने के खेत हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण धान काटने गया था। उसकी बीमार पत्नी घर पर थी।

ग्रामीण की पत्नी ने बताया कि उसकी दो बेटियां घर के बाहर लगी चारा मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी। तभी सफेद बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो ने दोनों बेटियों को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। उनका तीसरा साथी बाइक लेकर रास्ते पर चला गया।

ग्रामीण की पत्नी ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया तो एक ने उसे लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वे दोनों लड़कियों को लेकर वहां से खेत में होकर भाग गए। ग्रामीण की पत्नी के शोर मचाने पर गांव से तमाम लोग उसके घर पहुंचे और गन्ने के खेतों में लड़कियों की तलाश शुरू की। करीब 40 मिनट बाद गांव से करीब पौन किमी दूर एक ग्रामीण के गन्ने के खेत में लगे खैर के एक छोटे पेड़ में दोनों लड़कियों के शव उनके दुपट्टे से लटकते मिले।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026
‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026
गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

  • March 25, 2026
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • March 25, 2026
45, 35 या 25 दिन… कब मिलेगा सिलिंडर? सोशल मीडिया पर दावों के बाद सरकार ने किया साफ

45, 35 या 25 दिन… कब मिलेगा सिलिंडर? सोशल मीडिया पर दावों के बाद सरकार ने किया साफ

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी March 25, 2026
  • ‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड March 25, 2026
  • निगम ने 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 11 हजार जुर्माना वसूला March 25, 2026
  • चैत्र नवरात्रि महोत्सव: सप्तमी पर मां कालरात्रि की भक्ति में डूबे श्रद्धालु March 25, 2026
  • यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित March 25, 2026
  • केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना March 25, 2026
  • सड़कों का निर्माण बुनियादी ढांचे की रीढ़: महापौर March 25, 2026
  • भारत में LPG की कमी क्यों? सर्वदलीय बैठक से पहले डिंपल यादव ने किया चौंकाने वाला दावा March 25, 2026
  • शाहजहांपुर में बुलडोजर से तोड़ी गईं शहीदों की प्रतिमाएं, CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारी सस्पेंड March 25, 2026
  • ‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez