लघु उद्योग भारती ने किया आईआईटी के साथ करार
- सहारनपुर में आईपीटी सभागार में समझौता पत्र का आदान-प्रदान करते आयोजक।
सहारनपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के साथ मिलकर सहारनपुर के उद्योगों को सुदृढ़ बनाने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा नई तकनीक मुहैया कराने के लिए अनुबंध पर हस्तारण किए गए। पेपर मिल रोड स्थित आईपीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी रूड़की के निदेशक डा. के. के. पंत ने लघु उद्योग भारती के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जिसके मुताबिक आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञ लघु उद्योग भारती के उद्यमियों को नवीन प्रौद्योगिकी तकनीक उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम में महापौर डा. अजय कुमार सिंह, आरएसएस के विभाग संघ चालक राकेश वीर सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण, एसआरआईसी के डीन डा. अक्षय द्विवेदी, आईआईटी रूड़की के डीन डा. सुजय चटोपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, संयुक्त उद्योग आयुक्त अंजू रानी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. डी. सी. पांडेय, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुधाकर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजीव चानना, शौर्य जैन, वरूण अग्रवाल, मनु बंसल, विशाल नागपाल, राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
