जिसके पास ताजी हवा, बीमारियां उससे कोसो दूर – कुनाल जैन

जिसके पास ताजी हवा, बीमारियां उससे कोसो दूर – कुनाल जैन
  • सहारनपुर में सैक्टर 99 में वृक्षारोपण करते नगर स्वास्थय अधिकारी, सहायक नगरायुक्त व अन्य।

सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा महानगर में आक्सीजन बढ़ाने के लिए शुरु किये गए वृक्षारोपण अभियान की कड़ी में मंगलवार को नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन व सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने सैक्टर 99 में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लोगों से बढ़चढ़ कर वृक्षारोपण करने की अपील की गयी।

नगर निगम द्वारा ‘ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर के सपने को साकार करने तथा महानगर में आक्सीजन बढ़ाकर लोगों का जीवन सरल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर वार्ड नंबर दो की कॉलोनी सैक्टर-99 में कदम, नीम, चकरेशिया सहित वृक्षों की अनेक प्रजातियों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, साहित्यकार डॉ.वीरेन्द्र आजम के अलावा वार्ड दो के पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी, सुनील पंवार व किशोर भारती आदि भाजपा नेताओं ने किया।

नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने कॉलोनी वासियों से अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष व्यक्ति के स्वस्थ रहने का आधार है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास ताजी हवा रहती है, उससे अनेक बीमारियां कोसो दूर रहती हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।