समाज सेवा के लिए कुलदीप सिंह पुंडीर को किया सम्मानित

समाज सेवा के लिए कुलदीप सिंह पुंडीर को किया सम्मानित
  • सहारनपुर में समाजसेवी कुलदीप सिंह पुंडीर को सम्मानित करते भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन।

सहारनपुर [24Cn]। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वाधान में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी नेत्रहीन बालकों को भोजन ओर मिष्ठान वितरण किया गया। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्धारा एक कार्यक्रम में नेत्रहीन एवम् विकलांग कल्याण शिक्षण संस्थान चन्द्र विहार कालोनी में संस्था अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा समाजसेवी कुलदीप सिंह पुंडीर मंडल उपाध्यक्ष को उनके नेत्रहीनों व विकलांगों के प्रति बार बार किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने कहा कि कुलदीप सिंह पुंडीर द्धारा समाज के प्रति किए गए कार्य सराहनीय है। इन नेत्रहीनों के लिए वे हमेशा से अपना योगदान देते रहे हैं। आज हमें उनको सम्मानित करते हुए गौरव का अनुभव हो रहा है। ईश्वर हमेशा उनको समाज के पुण्य कार्यों के लिए शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पुंडीर, अमरनाथ सिंह, सौरभ भारद्वाज, विजय पाल रावत, सुषमा शर्मा, मोहिनी, हिमांशु, कमल श्रीवास्तव , विपिन कश्यप, विजय पाल, नरेश, रूबे कुमार अन्य लोग भी उपस्थित रहे।