शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा कृषि उत्सव का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 27.12.2023 दिन बुधवार को स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा “जय जवान जय विज्ञान” सप्ताह के चतुर्थ दिन विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस अद्वितीय उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शोभित विश्वविद्यालय के निदेशक श्री प्रो. सहदेव सिंह, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर, जमशेद प्रधान जी, आस-पास क्षेत्र के किसान भाई, उपस्थित रहे।
कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर, ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संगोष्टी का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रो. सहदेव सिंह, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर, जमशेद प्रधान जी एवं विभागाध्यक्षा डॉ. शिवानी ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 80 से अधिक किसान भाइयों ने भाग लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमे छात्रों द्वारा 20 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए, जिसमें हाइड्रोपॉनिक्स, एकीकृत कृषि प्रणाली, कृषि प्रणाली का जीवंत मॉडल, विभिन्न बोने जाने वाले तरीके, मशरूम उत्पादन, प्राकृतिक कृषि-बीजामृत, जीवामृत, आच्छादन, व्हापासा, अनेक प्रकार के मिलेट्स, गेहूं, चावल, दाल, गन्ना आदि की विभिन्न प्रजातियां शामिल थीं। इसके अलावा, कई उद्योगिक संस्थानों ने भी इसमें भाग लिया, जैसे ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान, गंगोह, धानुका प्राइवेट लिमिटेड, एसआर आर्गेनिक सहारनपुर आदि संस्थान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्षा डॉ. शिवानी ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर, जमशेद प्रधान जी, उपस्थित अतिथि श्री प्रो. सहदेव सिंह का स्वागत कर की तत्पश्चात डॉ. शिवानी ने आयोजित कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रो. सहदेव सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं से कहा कि कृषि सबसे प्राचीन विज्ञान और तकनीक है, और हमें इसे कैसे बढ़ावा देना चाहिए, इस पर विचार करना चाहिए। तत्पश्चात पत्रकार श्री बलबीर तोमर जी ने मिलेट्स फार्मिंग और सस्टेनेबल कृषि पर सभी का ध्यान केंद्रित किया। किसान भाई डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला व्यक्ति किसान है।
कार्यक्रम में संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने अपने विचार रखते हुए पुरानी परंपराओं और गंगोह के कृषि इतिहास के बारे में रोचक जानकारी सभी के साथ साझा की।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह व कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि परंपरागत तरीके से कैसे आधुनिक तकनीकों को जोड़ा जा सकता है, और कैसे हम कृषि की बर्बादी को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों से कृषि के क्षेत्र की जानकारी को सीखना चाहिए। तत्पश्चात कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने उपस्थित सभी किसान भाइयों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विकास पँवार ने सभी उपस्थित गणमान्यों का धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद वसीम, विवेक शुक्ला, इंजमाम-उल-हक, आनंद कुमार, अमित तोमर, दीपक कुमार, अकाउंट ऑफिसर जसवीर सिंह व बी.एससी एग्रीकल्चर चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रतिक कुमार और रिया सैनी ने कार्यक्रम की संचालन में अपना योगदान दिया।