सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत बांटी जा रही कोविड 19 किट

- देवबंद में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते प्रदेश सचिव गौरव भाटी।
देवबंद [24CN] : बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं सहारनपुर प्रभारी गौरव भाटी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संकट के दौर में पार्टी के कार्यकर्ता भी जनता की सेवा में जुटे हैं। कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो संकट के दौर में हिंदुस्तान की जनता के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने संगठन द्वारा उपलब्ध कराई गई कोरोना किट्स को प्रत्येक ब्लाक में भिजवाने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी।
जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी और अब्दुल कादिर ने कहा कि कोरोना महामारी ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए पार्टी गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आई है। इस दौरान देवबंद ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने न्याय पंचायत कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें संजय त्यागी को अध्यक्ष, शफीक अहमद महासचिव, ओमनाथ कश्यप सचिव और सरिता कल्याण को उपाध्यक्ष बनाया गया। देवबंद ब्लाक प्रभारी प्रीतम सैनी ने अन्य न्याय पंचायत अध्यक्षों को भी अपनी कमेटियों का शीघ्र गठन किए जाने के निर्देश दिए।