कोतवाल ने बैंको की शाखाओ मे जाकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा

नकुड 6 जनवरी इंद्रेश। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने नगर मे बैंको की विभिन्न शांखाओ मे सुरक्षा व्यवस्था व सीसी टीवी केमरो की जांच की।

कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर मे विभन्न बैंको की शाखाओ मे जाकर सीसीटीवी कैमरो की ंचाज की । उन्होंने बैंक शाखाओ मे लगे कैमरो के एंगल व उनकी गुणवत्ता को परखा। साथ ही बैंक प्रबंधन को कैमरो को दुरूस्त रखने के लिये कहा।

साथ ही बैंक शाखााओं के बाहर खडे वाहनों की सुरक्षा के लिये सीसीटीवी कैमरो के दुरूस्त रखने का आग्रह यिका। उन्होंने बैंक अधिकारियो को सतर्क रहने व बैंक मे आने वाले संदिग्ध व्यक्तियो पर नजर रखने व उनकी सूचना पुलिस को देने को कहा।