राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा

राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा
  • सहारनपुर में सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की आयोजित बैठक में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोड़ा द्वारा आगामी कार्यकाल हेतु उत्तर प्रदेश के महानगर के अध्यक्ष पद पर अजय अत्री, महासचिव के पद पर अरूण सूरी, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण प्रकाश शर्मा को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यापर्ण कर स्वागत किया। प्रताप मार्केट स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय पर आयोजित की गयी, जिसमें संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि किसी भी संस्था में पारदर्शिता, शक्ति का विकेन्द्रीकरण तथा लोकतंात्रिक व्यवस्था का होना अति आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों की यह संस्था गत् 17 वर्षो से अपने सिद्धांतों पर चलते हुए इस मुकाम पर पहुंची है। आज वरिष्ठ नागरिक अपने अपने क्षेत्रों में प्रमुखता से योगदान देते हैं तथा समाज में उनका अनुभव काम आ रहा है।

नवचयनित अध्यक्ष अजय कुमार अत्री ने सभी का आभार व्यक्त कर कहा कि वह और उनकी टीम सबको साथ लेकर कार्य करेगी तथा संस्था की प्रगति हेतु निष्ठावान रहकर कार्य करेगी। महासचिव का पदभार संभालने पर अरुण सूरी तथा कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा ने भी सभी का आभार व्यक्त कर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सीएम एण्डले, अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने भी नव चयनित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं दी।


Leave a Reply